featured मध्यप्रदेश

आज होगा मध्य प्रदेश में बीजेपी के मंत्रीमंडल का विस्तार, शपथ में इन मंत्रियों के नाम हो सकते हैं शामिल

MP आज होगा मध्य प्रदेश में बीजेपी के मंत्रीमंडल का विस्तार, शपथ में इन मंत्रियों के नाम हो सकते हैं शामिल

मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे वक्त से जारी उठापटक में अब एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे वक्त से जारी उठापटक में अब एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। एक बड़े मंथन के बाद आखिरकार गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट का विस्तार होगा। अब से थोड़ी देर में राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। मुख्यमंत्री की ओर से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मंत्रियों की लिस्ट दी जा चुकी है।

बता दें कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिराने में ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा रोल रहा है, उनके करीब 20 समर्थक विधायक भाजपा में आ गए हैं। ऐसे में अब होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में उनके समर्थित कई विधायकों को जगह मिल सकती है। खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया इस शपथ ग्रहण में शामिल होने के भोपाल आएंगे।

बीते कुछ दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भोपाल से लेकर नई दिल्ली तक हलचल तेज़ रही। शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल पर मंथन करने को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने आए थे, इसके अलावा उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की थी।

https://www.bharatkhabar.com/golden-baba-death-connection-to-many-big-disputes/

सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को पहले ही शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर अप्रैल में शामिल कर लिया गया है। गुरुवार को होने वाले विस्तार में सिंधिया खेमे से 7-8 और विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

क्या है नंबर गेम?

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं। इस लिहाज से अधिकतम 35 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। शिवराज समेत कुल छह सदस्य अभी कैबिनेट में हैं। इस तरह से 29 मंत्रियों की जगह ही रिक्त है। दरअसल, कैबिनेट विस्तार कई वजहों से रुका हुआ था। एक तो बीजेपी में मंथन चल रहा था, दूसरी ओर मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत खराब थी। इस बीच बुधवार को ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार संभाला है।

Related posts

बड़कोट (उत्तरकाशी) में नगर पालिका द्वारा शहर में विचरण करने वाले आवारा पशुओं को चारा, भूसा आदि की व्यवस्था की गई

Shubham Gupta

अजब – गजब : 56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती, नवंबर में देगी जन्म, जानिए पूरा मामला

Rahul

युवा मोर्चा ने की यूपी के 58 जिला अध्यक्षों की घोषणा

Shailendra Singh