featured धर्म

30 जून से वृहस्पति ग्रह ने बदली चाल जानिए किन राशियों पर टूटेगी आफत किन्हें मिलेगा आराम..

vreshpati greh 1 30 जून से वृहस्पति ग्रह ने बदली चाल जानिए किन राशियों पर टूटेगी आफत किन्हें मिलेगा आराम..

आज से वृहस्पति गृह ने अपना स्थान बदल लिया है। जिसका असर लोगों की जिंदगियों में पड़ने वाला है। जो लोग लंबे वक्त से परेशानियां झेल रहे थे उन्हें राहत मिलेगी। गुरु अब मकर राशि को छोड़कर धनु राशि में आ आएंगे। खास बात यह है कि गुरु वक्री होते हुए ही 30 जून को धनु राशि में आ जाएंगे। इसके बाद अब पुनः गुरु मकर राशि में 20 नवंबर को प्रवेश करेंगे और वर्ष पर्यंत उसी राशि में विचरण करेंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति कर्क राशि में उच्च तथा मकर राशि में नीचराशिगत माने गए हैं।

rashi 1 30 जून से वृहस्पति ग्रह ने बदली चाल जानिए किन राशियों पर टूटेगी आफत किन्हें मिलेगा आराम..

ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शिक्षा, धन वृद्धि और धार्मिक कार्य का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों पर बृहस्पति ग्रह की कृपा और आशीर्वाद रहता है उस व्यक्ति का के गुणों में सात्विक विचार का संचार होता है। इसके अलावा जिन व्यक्तियों की कुंडली में गुरु ग्रह का गोचर उनकी जन्म राशि के दूसरे, पांचवें, सातवें,नौवें और ग्यारहवें में होता है उनके लिए गुरु शुभ फल प्रदान करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत भाव में होते हैं उनके जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है।गुरू के वक्री होने से सभी राशियों पर इसका पर्भाव पड़ने जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं वृहस्पति के वक्री होने से आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष –  मस्तिष्क नकारात्मक विचारों से मुक्त रहेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ेंगे।

वृषभ- यह गोचर मिश्रित प्रभाव लेकर आने वाला है।

मिथुन- आपसी रिश्ते मधुर होंगे। दांपत्य जीवन की समस्याओं का निदान होगा।

कर्क- मिलाजुला परिणाम रहेगा। कष्ट मिलेंगे और कष्टों से बाहर आने का साहस भी मिलेगा।

सिंह-  योजनाओं को साकार रूप देने के लिए यह समय पूरी तरह अनुकूल है।

कन्या – सुख-सुविधाओं के साथ मानसिक शांति में भी वृद्धि की संभावना है।

तुला-  साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नए प्रयास और जोखिम भरे कार्य करेंगे।

वृश्चिक-  जो नया व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा साबित होगा।

धनु- आपका स्वभाव पहले से बेहतर होगा।

मकर- शुभता मिलेगी। खासकर एक्सपोर्ट का काम करने वालों और विदेश में काम करने वालों को लाभ होगा।

कुंभ- आय के नए स्त्रोत खुलने वाले हैं। योजनाएं बनाकर बैठे हैं तो उनके लिए यह समय सबसे अच्छा है।

मीन- अगर नौकरी बदलने की उम्मीद कर रहे हैं तो बदलाव संभव हो सकता है। शत्रु पक्ष पर विजय मिल सकती है।

https://www.bharatkhabar.com/australian-major-general-admits-sas-troops-committed-war-crimes/

इस तरह सभी राशियों पर वृहस्पति के वक्री होने का प्रभाव पड़ रहा है।

Related posts

शिवराज सिंह ने सौंपा राज्यपाल को इस्तीफा, कांग्रेस को दी बधाई

Ankit Tripathi

लखनऊः यूपी के इन 20 जिलों में बाढ़ का कहर, 600 से अधिक गांव जलमग्न

Shailendra Singh

ओलंपिक पदक विजेताओं के सम्मान से पहले CM योगी का ट्वीट, लिखी दिल छू लेने वाली बात   

Shailendra Singh