लखनऊ। समाजवादी कुनबे उठापटक का दौर जारी है। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा य़ूथ विंग का गठन करते हुए नये पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।जिसके बाद प्रदेश में सपा के यूथ विंग में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं।
आज अखिलेश के करीबी नेता उदयवीर सिंह पर गाज गिराने के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने य़ूथविंग में उटलफेर कर दिया है। जिसमें उन्होने आशुतोष त्रिपाठी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश महासचिव और मो0 आशिफ जमां खान को समाजवादी युवजन सभा का महासचिव मनोनीत किया है।
इसके साथ ही अभिषेक सिंह आशू युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष,अनिल वर्मा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बने,विजय यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष नामित करते हुए फरहत हसन खां अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। फिलहाल समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है।