featured भारत खबर विशेष

दुनियाभर में कोरोना से महिलाओं से ज्यादा क्यों मर रहे पुरूष?

death 1 दुनियाभर में कोरोना से महिलाओं से ज्यादा क्यों मर रहे पुरूष?

कोरोना का कहर दुनियाभर में जारी है। अब तक लाखों लो इस बीमारी के चलते अपनी जांन गंवा चुके हैं तो वहीं करोड़ो लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं।

girl 1 दुनियाभर में कोरोना से महिलाओं से ज्यादा क्यों मर रहे पुरूष?
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, कोरोना से मरने वालों में सबसे ज्याद पुरूष हैं। जी हां ये बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन सच है।

दुनिया के 35 देशों में कोरोनावायरस संक्रमितों के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि 33 देशों में पुरुषों की मृत्युदर महिलाओं से ज्यादा है।

इतना ही नहीं, इन 33 देशों में मेल और फीमेल मृत्युदर के अनुपात में भी एक फीसदी से ज्यादा का अंतर है। यानी जो पुरुष कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं, उन्हें महिलाओं से ज्यादा जान का खतरा है।

हालांकि सिर्फ भारत और पाकिस्तान में कोरोना से महिलाओं की पुरुषों से ज्यादा मौत हो रही है। भारत में कोरोना संक्रमित महिलाओं की मृत्युदर 3.1% है। जबकि पुरुषों की मृत्युदर 2.6% है। इसी तरह पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित महिलाओं की मृत्युदर 2.8% है, जबकि पुरुषों की 2.0% है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि, महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की मौत का यह ट्रेंड पहली बार वैज्ञानिकों ने चीन में देखा था।

उसके बाद जर्मनी, इटली, स्पेन, दक्षिण कोरिया समेत दुनिया के तमाम देशों में भी इसी तरह का ट्रेंड दिखाई दे रहा है। लेकिन वैज्ञानिक अभी तक इसके पीछे की वजह नहीं जान सके हैं।

कुछ रिसर्च में कहा जा रहा है कि ऐसा बॉयोलॉजिकल वजहों से हो रहा है। कुछ सेल्स और हार्मोन्स को जिम्मेदार बता रहे हैं।

लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि, कोरोना से मरने वाले लोगों में महिलाओं संख्या इतनी कम क्यों है?
कोरोना को लेकर ये सिर्फ पहलेी बनी हुई है।

https://www.bharatkhabar.com/knowing-what-is-done-to-the-corpses-of-those-who-die-from-the-corona-will-blow-your-senses/

अब इससे से पर्दा कब उठता है ये देखान हेद दिलचस्प होगा।आपको बता दें पूरी दुनिया में कोरोना को लेकर अभी तक कोई दवाई नहीं बनी है।

Related posts

शादी के सुनहरे सपने दिखाकर युवती के सामने बेनकाब हुआ रिश्तेदार

Shailendra Singh

पीएम ने पंडित मदनमोहन मालवीय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

mahesh yadav

CM योगी से मिली हेमा मालिनी, जानिए क्या है पूरा मामला

Pradeep sharma