featured देश

भाजपा में शामिल होकर रीता बहुगुणा ने खोई बड़ी पार्टी: प्रदीप जैन

Rita pradeep भाजपा में शामिल होकर रीता बहुगुणा ने खोई बड़ी पार्टी: प्रदीप जैन

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश में रीढ़ मानी जाने वाली रीता बहुगुणा जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शह के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। पिछले कुछ दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रीता भाजपा में शामिल हो सकती हैं जिस पर आज सस्पेंस खत्म हो गया। भाजपा में शामिल होते ही रीता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में उनकी कोई बात नहीं सुनी जा रही थी।

rita_pradeep

वहीं रीता बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने को वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप जैन दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भारत खबर से बातचीत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि रीता जी का यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है, उन्हें ऐसा करना नहीं चाहिए था, पार्टी को उनके जाने से आघात पहुंचा है।

साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का काम ही दूसरी पार्टी से लोगों को तोड़ना है इसी चक्कर में रीता जी को भ्रमित कर भाजपा ने अपने में शामिल किया है। साथ ही उन्होने कहा कि रीता जी ने कांग्रेस के रुप में एक बड़ी पार्टी खोई है, कांग्रेस ने अगर एक बड़ा चेहरा खोया है तो उन्होंने भी एक बड़ा परिवार और नेतृत्व खोया है।

इससे पहले रीता ने आज दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में कहा कि सोनिया गांधी हमारी बातें सुनती थीं, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में ये भी नहीं हो पा रहा है, जनता को राहुल गाँधी का नेतृत्व स्वीकार नहीं है, साथ ही बसपा और सपा पर भी हमलावर होते हुए कहा कि बसपा और सपा ने उत्तर प्रदेश को लूट लिया है। हर तरह का माफिया यहां सक्रिय है।

Related posts

जानें पितृ पक्ष में किन जानवरों को भोजन कराने से मिलता है फल

Trinath Mishra

दुनिया को तबाह करने का सपना देख रहा चीन पानी में डूबा, बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही..

Mamta Gautam

गोवा में सियासी उठापटक शुरु, कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

mahesh yadav