featured मनोरंजन

मां की मौत के बाद बॉलीवुड स्टार इरफान खान की बिगड़ी तबियत ICU में भर्ती..

e 2 2 मां की मौत के बाद बॉलीवुड स्टार इरफान खान की बिगड़ी तबियत ICU में भर्ती..

बॉलीवुड सुपर स्टार इरफान खान के फैंस को एक और बड़ा झटका लगा है। इरफान खान की मां के निधन के बाद अचानक से इरफान खान की तबियत बिगड़ गई है। खबरों की मानें तो तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोक‍िलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। हालांकि, उन्हें क्या तकलीफ हुई और आईसीयू में क्यों भर्ती किया गया है, इसकी जानकारी अभी तक खुलकर सामने नहीं आई है।

erfaan 1 मां की मौत के बाद बॉलीवुड स्टार इरफान खान की बिगड़ी तबियत ICU में भर्ती..
उन्हें नजदीक से जानने वाले एक शख्स ने बताया है कि इरफान को पिछले हफ्ते ही हॉस्पिटलाइज किया गया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना की वजह से उनके नॉर्मल चेकअप में दिक्कत आ रही थी, इसलिए उन्हें वहां भर्ती किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हॉस्पिटलाइजेशन को लेकर ऐसी कोई परेशानी वाली बात नहीं है।

आपको बता दें इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। पता चलते ही वह लंदन अपने इलाज के लिए रवाना हुए। करीब साल भर से ज्यादा समय तक वह लंदन में रहे और वहां उनका इलाज चलता रहा।

सितम्बर 2019 में एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह वील चेयर पर नजर आ रहे थे और उन्होंने अपने चेहरा रुमाल से ढक रखा था। साल भर लंदन में इलाज कराने के बाद इरफान वापस भारत लौटे थे। उनकी हालत बहुत ही गंभीर नजर आ रही थी। तब से अभी तक इरफान खीन की तबियक को लकेर संशय बना हुआ है। अभी तीन दिन पहले ही उकी मां को जयपुर में निधन हुआ है। इस मुसीबत की घड़ी में भी इरफान अपनी मां को देखेने आखिरी बार जयपुर न जा सके।

अब अचानक से उनकी बिगड़ती बतियत की खबर ने उनके फैंस के बीच मायूसी ला दी है। खबर के फैलते ही सब इरफान खान की तबियत की दुआएं करवने लगे।

Related posts

Aaj Ka Panchang में जाने शुभ,अशुभ मुहूर्त और राहु काल

Aditya Gupta

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने दिया इस्तीफा, बनेंगे प्रोफेसर

bharatkhabar

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा कोरोना को लेकर केवल झूठे ऐलान किए

pratiyush chaubey