featured मध्यप्रदेश

इंदौर में 24 घंटों में डॉक्टर समेत 7 मरीजों की मौत, पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों में भी एक पॉजिटिव

mp इंदौर में 24 घंटों में डॉक्टर समेत 7 मरीजों की मौत, पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों में भी एक पॉजिटिव

भोपाल। मध्यप्रदेश में संक्रमण की वजह से मौतें लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को इंदौर में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत चार मरीजों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है। शहर में कोरोना से अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। उधर, इंदौर के चंदन नगर में पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने और बदसलूकी करने वाले चार आरोपी में से एक कोरोना संक्रमित निकला।

बता दें कि प्रदेश में अब तक 483 संक्रमित मिले हैं और 40 मौतें हो चुकी हैं। 15 मरीजों के ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जैसे-जैसे लॉकडाउन की अवधि (14 अप्रैल) पूरी होने जा रही है, मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना का संक्रमण 20 जिलों में पहुंच गया है।

कोरोना अपडेट्स 

एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, शनिवार तड़के जिन तीन लोगों की मौत हुई। इनमें  गोमतीनगर के 52 साल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 66 साल के बुजुर्ग और जवाहर मार्ग निवासी 75 साल की महिला की भी मौत हुई।

इंदौर के चंदन नगर में पुलिसवाले पर पत्थर फेंकने और बदसलूकी करने वाला कोरोना संक्रमित आरोपी को जबलपुर जेल के अंदर ही अस्पताल के वार्ड में क्वारैंटाइन किया जाएगा। बताया गया कि चारों को जब जबलपुर लाया गया था, तब इनमें एक की तबीयत खराब थी। सभी को अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके बाद उनके सैंपल लिए गए। इनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब बाकी तीन को जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। इन आरोपियों को इंदौर से जबलपुर लेकर आए पुलिसकर्मियों को भी क्वारैंटाइन के लिए कहा गया है।

इंदौर के चंदन नगर में इन चारों ने 7 अप्रैल पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। इन पर रासुका लगाया गया और जबलपुर भेज दिया गया। उधर, भोपाल सेंट्रल जेल में नए कैदी या दूसरे जिलों से शिफ्ट किए जा रहे कैदियों को नहीं रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने गृह विभाग को पत्र लिखा है।

Related posts

सलमान खान के गु्स्से को ऐसे शांत कर रही प्रियंका, ट्टीट कर कहा

mohini kushwaha

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची झांसी, अमित शाह – राजनाथ होंगे शामिल

shipra saxena

राजस्थान: दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा पर भरतपुर पहुंची वंसुधरा राजे

Sachin Mishra