featured पंजाब

पंजाब में कोरोना वायरस COVID-19 से तीन और मरीजों की मौत,  कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 73 हुई

पंजाब 3 पंजाब में कोरोना वायरस COVID-19 से तीन और मरीजों की मौत,  कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 73 हुई

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस COVID-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई है। लुधियाना व पठानकोट की दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। इसके अलावा सोमवार अमृतसर में नगर निगम के पूर्व एडिशनल कमिश्‍नर की मौत हो गई।  इसके साथ ही पंजाब में कोरोना से मौत की संख्‍या आठ पहुंच गई है। राज्‍य में साेमवार को दो और कोराना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई। इससे पंजाब में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 73 हो गई है।

बता दें कि सोमवार सुबह फतेहगढ़ साहिब दो महिलाओं में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। बरनाला और कपूरथला में पहले पॉजिटिव केस आए हैं। कपूरथला में पॉजिटिव आया व्यक्ति जमाती है। रूपनगर में भी दो केस पॉजिटिव आए हैं। रविवार को कुल चार केस कोरोना संक्रमित केस सामने आए। तब्लीगी जमात से फतेहगढ़ साहिब पहुंचे 32 लोगों में से दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। बताया जाता है कि दोनों महिलाउं औरंगाबाद की रहने वाली हैं। दोनों को खमाणों में आइसोलेशन में रखा गया था। दोनों महिलाओं के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

उधर, अमृतसर में काेराेना से नगर निगम के पूर्व एडिशनल कमिश्‍नर की मौत। उनको पिछले दिनों कोराेना वायरस COVID-19 से संक्रमित पाया गया था। वह अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन थे। साेमवार सुबह उनकी मौत हो गई। लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कोरोना से संक्रमित 69 साल की महिला ने दम तोड़ा। महिला को 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 2 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा के अनुसार महिला मोहाली की संक्रमित एक अन्य महिला के संपर्क में आई थी।

दूसरी तरफ पठानकोट के सुजानपुर की 75 वर्षीय महिला ने अमृतसर के जीएनडीयू अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह जिले का पहला पॉजिटिव केस था। महिला को 1 अप्रैल को पठानकोट से अमृतसर रेफर किया गया था। चार अप्रैल को उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महिला के 12 परिजनों को चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया था।सुजानपुर कस्बे को सील कर दिया गया।

बरनाला में पॉजिटिव पाई गई सेखा रोड निवासी 43 वर्षीय महिला दो दिन से सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। बरनाला के सिविल सर्जन डॉ. जीबी सिंह ने बताया कि महिला के पति व बेटी को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। उसके घर को जाने वाली सेखा रोड गली को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। वहीं, अमृतसर के कृष्णानगर की एक महिला और नगर निगम के पूर्व एडिशनल कमिश्नर (टेक्निकल) की प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना की दहशत से कपूरथला व पटियाला में रविवार को दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। कपूरथला में फगवाड़ा के खुरमपुर की अकेली रह रही बुजुर्ग महिला संतोष कौर को खांसी-जुकाम व बुखार की शिकायत थी। महिला को लगता था कि उसे कोरोना हो गया है, इसलिए उसने जहर जाकर जान दे दी।

वहीं, पटियाला के पातड़ां में एक महिला ने खुद को गोली मार ली। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार 40 वर्षीय जसप्रीत कौर की बेटी पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी। कुछ दिन पहले उसने मां को अपनी सहेली के पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से जसप्रीत परेशान थी। रविवार को उसने पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

 

 

 

Related posts

डॉक्यूमेंटबाय पार्टनर्स विद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए टाइटल वर्ल्डवाइड

Rani Naqvi

एनएसजी पर भारत को मिला जापान का समर्थन कहा: हमें भारत की जरूरत

bharatkhabar

भाजपा कार्यालय में जूता फेंकने वाले डाक्टर के पास है अकूत सम्पत्ति, आयकर की चल रही जांच

bharatkhabar