featured देश

महाकाल मंदिर में रंगपंचमी पर राजाधिराज भगवान महाकाल ने टेसू के फूलों से बने रंग से खेली होली

महाकाल की होली महाकाल मंदिर में रंगपंचमी पर राजाधिराज भगवान महाकाल ने टेसू के फूलों से बने रंग से खेली होली

उज्जैन। Mahakal Temple रंगपंचमी पर शनिवार को राजाधिराज भगवान महाकाल टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेली। शुक्रवार को पुजारियों ने तीन क्विंटल टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किया। राजा की होली में इसी का उपयोग किया जाएगा।

बता दें कि पं. महेश पुजारी ने बताया मंदिर की परंपरा अनुसार रंगपंचमी पर पुजारी भगवान महाकाल के साथ फूलों के रंग से होली खेलते हैं। रंग पर्व से एक दिन पहले पुजारी मंदिर में ही प्राकृतिक रंग तैयार करते हैं। पुजारी दिलीप गुरु ने टेसू के फूल मंगवाकर रंग तैयार कराया है।

शनिवार तड़के चार बजे भस्मारती में फूलों के चटख रंग से भगवान के साथ होली खेली जाएगी। राजा के आंगन में होली उत्सव देखने के लिए देश-विदेश के सैंकड़ों भक्तों ने पहले ही भस्मारती की ऑनलाइन बुकिंग करा ली है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में भस्मारती की ऑफलाइन बुकिंग हुई।

Related posts

भारत Vs साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच : टीम इंडिया ने पहले दिन 6 विकेट खोकर बनाए 205 रन,विराट कोहली अभी भी मैदान में

Rahul

यूपी में 2022 के चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुई तेज, स्मृति ईरानी का अमेठी का दौरा शुरू

Rani Naqvi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

Rahul