featured राजस्थान राज्य

सरकार में बैठे लोगों को घमंड और अहम छोड़कर जनता की भावना के अनुरूप काम करना चाहिए: सीएम गहलोत

अशोक गहलोत 2 सरकार में बैठे लोगों को घमंड और अहम छोड़कर जनता की भावना के अनुरूप काम करना चाहिए: सीएम गहलोत

जयपुर। शहीद दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को केंद्र को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोगों को घमंड और अहम को छोड़कर आम जनता की भावना के अनुरूप काम करना चाहिए। राजधानी जयपुर स्थित शासन सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आज देश में तनाव का माहौल है। देशभर में धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में चिंतन मनन की आवश्यकता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शहीद दिवस को पूरा मुल्क गांधी जी को याद कर रहा है। महात्मा गांधी का जीवन हम सभी के लिए संदेश है। हम सभी को सत्य और अहिंसा का संकल्प लेना चाहिए। गांधी के बताए रास्ते के जरिए सरकारें कई तरह की समस्याओं का समाधान कर सकती हैं।

वहीं शहीद दिवस के मौके पर सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत सुबह साढे़ 10 बजे सचिवालय पहुंचे। सीएम ने सचिवालय पहुंचकर गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंत्री रघु शर्मा, प्रताप सिंह खाचरियावास, भंवर सिंह भाटी, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, अशोक चांदना, भजनलाल जाटव, परसादीलाल मीणा, टीकाराम जूली, सुभाष गर्ग, बीडी कल्ला, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता समेत आलाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बापू के प्रिय भजनों का गायन हुआ। सुबह 11:00 बजे सायरन बजने के साथ 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

Related posts

यूपी में सिलेंडर फटने से 11 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक लोगों घायल 

Rani Naqvi

11 दिसंबर को मनाई जाएगी उत्पन्ना एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Aman Sharma

एक्ट्रेस अर्शी खान का हुआ एक्सीडेंट, Bigg Boss से मिली थी पहचान

Rahul