देश राज्य

झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे अध्यक्ष जेपी नड्डा

jp naddu झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दिन में साढ़े 11 बजे चाईबासा के गांधी मैदान में जनसभा कर जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। वहीं इसके बाद राज्य में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक संजय मयूख ने बताया​ कि नड्डा दोपहर तीन बजे नड्डा तुलसी भवन, जमशेदपुर में जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला और खरसांवा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का हाल जानेंगे। इसके बाद वे रांची के लिए रवाना होंगे। जहां शाम पांच बजकर 45 मिनट पर वह रांची में सामाजिक संपर्क अभियान में भाग लेंगे।

Related posts

श्री दरबार साहिब में प्रकाश पर्व की तैयारी शुरू, चलाया जा रहा है सफाई अभियान

Breaking News

भारी विरोध के कारण विजय सेतुपथी नहीं कर पाए फिल्म 800, जानें किस पर है आधारित ये

Trinath Mishra

पीएमओ का निदेाशक बताता था खुद को, गिरफ्तार

Pradeep sharma