Breaking News पंजाब राज्य

श्री दरबार साहिब में प्रकाश पर्व की तैयारी शुरू, चलाया जा रहा है सफाई अभियान

Guru Gobind Singh E280ACpatna sahib Bihar prakash parv 6 श्री दरबार साहिब में प्रकाश पर्व की तैयारी शुरू, चलाया जा रहा है सफाई अभियान

अमृतसर। अमृतसर के श्री दरबार साहिब में गुरू रामदास जी के जन्मदिन यानी प्रकाश पर्व को लेकर संगतो का आगमन शुरू हो गया है। प्रकाश पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर रहन-सहन के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम ने इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाया है, ताकि लोगों में इस दिन सफाई को लेकर एक अहम संदेश दिया जा सके और दरबार साहिब को पर्व तक और उसके बाद भी स्वच्छ रखा जा सके।

Guru Gobind Singh E280ACpatna sahib Bihar prakash parv 6 श्री दरबार साहिब में प्रकाश पर्व की तैयारी शुरू, चलाया जा रहा है सफाई अभियान

प्रकाश पर्व को देखते हुुए  एमओएच डा. राजू चौहान, सेनेटरी अधिकारी अमर सिंह, जेई कुलदीप सिंह पंडोरी व बाबा भूरी वालो की अध्यक्षता में श्री दरबार साहिब का मुख्ये गेट से लेकर गलियारा के चारों तरफ सफाई के बाद पानी का छिड़क़ाव किया गया। इस सफाई अभियान को लेकर डॉ चौहान ने बताया कि गुरुघर के आसपास सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएग।
सफाई व्यवस्था को लेकर चौहान ने आगे कहा कि  केंद्र सरकार ने नगर निगम प्रशासन को सर्टिफिकेट व शील्ड देकर सराहा है, जोकि उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि  गुरु घर के सभी रास्तों की सफाई में जहां संगत योगदान दे रही हैं वहीं नगर निगम प्रशासन भी दिन रात एक किए हुए हैं। उन्होंने सेनेटरी अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि आगामी दिनों में गुरुपर्व के दौरान संगत की सफाई के प्रति शिकायत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुघर के आसपास के क्षेत्र की सफाई रखना हम सभी का दायित्व है।

 

Related posts

चंडीगढ़ में महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने जारी किया स्केच

Trinath Mishra

ना ‘पाक’ साजिश से पाकिस्तान कश्मीरियों को कर रहा कैशलैस फंडिंग

kumari ashu

विशाखापत्तनम में कृत्रिम जैव अंगों पर कार्यशाला आयोजित, भारत-आस्ट्रेलिया के देशों को मिली मजबूती

bharatkhabar