September 24, 2023 9:23 am
देश राज्य

झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे अध्यक्ष जेपी नड्डा

jp naddu झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दिन में साढ़े 11 बजे चाईबासा के गांधी मैदान में जनसभा कर जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। वहीं इसके बाद राज्य में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक संजय मयूख ने बताया​ कि नड्डा दोपहर तीन बजे नड्डा तुलसी भवन, जमशेदपुर में जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला और खरसांवा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का हाल जानेंगे। इसके बाद वे रांची के लिए रवाना होंगे। जहां शाम पांच बजकर 45 मिनट पर वह रांची में सामाजिक संपर्क अभियान में भाग लेंगे।

Related posts

रियो ओलम्पिक: दीपा ने रचा इतिहास, वॉल्ट के फाइनल में प्रवेश

bharatkhabar

Bharat Jodo Yatra: बारिश के बीच कठुआ से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, देखें आज का शेड्यूल

Rahul

2 दिनों में 24,000 लोगों ने की अमरनाथ यात्रा

bharatkhabar