Breaking News देश भारत खबर विशेष यूपी राज्य

नाड़े के बगैर पजामा न पहनें उद्धव, यूपी में भी हुआ था बेमेल गठबंधन: अमित जानी

amit jani news नाड़े के बगैर पजामा न पहनें उद्धव, यूपी में भी हुआ था बेमेल गठबंधन: अमित जानी

मेरठ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद अमित जानी ने प्रदेश की टीम का गठन शुरू कर दिया है और निष्क्रिय पड़े कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मेरठ दौरे पर आये अमित जानी ने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रोहित मोतला को निष्क्रिय बताते हुए पदमुक्त कर दिया, अब उनके स्थान पर विशाल शर्मा को नया जिलाध्यक्ष नामित किया।

अमित जानी का मेरठ के परतापुर बाईपास पर युवाओ और समर्थकों ने स्वागत किया इसके अलावा सरधना के खेड़ा, महादेव में भी अमित जानी का स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसके बाद जिलाध्यक्ष शशि राणा के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में अमित जानी ने कहा कि 2022 में शिवपाल यादव जी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाना है इसके लिए युवाओं को अपनी टीम सपा युवजन सभा और भाजयुमो से मजबूत बनानी होगी। एक बूथ पे 100 यूथ होंगे तब हम उत्तर प्रदेश में मुकाबला करेंगे। निष्क्रिय लोग महत्वपूर्ण पदों पे जमे होंगे तो शिवपाल जी की परिकल्पना साकार रूप नही ले पाएगी।

पूरे उत्तर प्रदेश में जिला संगठनों की समीक्षा के लिए प्रदेश के दौरे पर हूं। मेरठ के बाद रामपुर, इटावा, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज में 4 दिन तक लगातार कार्यक्रम है। 25 नवंबर को लखनऊ में राज्य भर के युवा नेताओं की बैठक बुलाई गई है। एक जिले में 10 हजार सक्रिय सदस्य चाहिए और जनसमस्याओं पर मुखर होकर बोलने वाला जज्बा चाहिए। -अमित जानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा

महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा भी राम मन्दिर में होनी चाहिये

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पे अमित जानी ने कहा कि राममंदिर निर्माण का जो मॉडल सरकार दिखा रही है, उसमें सीता रसोई और राम चबूतरा तो है किंतु महर्षि वाल्मीकि जिन्होंने महारामायण लिख के राम जी के चरित्र का वर्णन किया उनकी प्रतिमा प्रस्तावित नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को राम जी की मूर्ति के साथ भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति भी लगवानी चाहिए।

नाड़े की व्यवस्था न हो तो उद्धव न पहनें पाजामा

महाराष्ट्र सरकार के घटनाक्रम पर अमित जानी ने कहा कि नाड़े की व्यवस्था न हो तो उद्धव को पाजामा पहनने का प्रयास नहीं करना चाहिए था, बेमेल गठबंधन का हश्र देश मे ऐसा ही होता है। उन्होंने महाराष्ट्र घटनाक्रम के बहाने अखिलेश मायवती गठबंधन पर भी तंज किया, कहा कि चुनाव के बाद बुआ और भतीजे का बेमेल गठबंधन भी टूट गया था, यहां चुनाव के बाद हुआ है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था है चौपट

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पे भी अमित जानी जमकर बरसे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस फ़र्ज़ी एनकाउंटर कर रही है, लोगों को घरों से उठाकर फ़र्ज़ी मुकदमो में फंसाया जा रहा है, इस गुंडाराज को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश में प्रसपा को सत्ता में लाना पड़ेगा।


Related posts

IND vs ENG: 24 से पिंक बॉल टेस्ट, पीएम मोदी और गृहमंत्री को न्योता, गांगुली भी जा सकते हैं अहमदाबाद

Yashodhara Virodai

देश में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, नेता-अभिनेता सब बन रहे हैं हिस्सा

Nitin Gupta

कश्मीर में  मंदिरो  में शुरू हुआ निर्माण कार्य,जल्द बहुरेंगे घाटी के मंदिरों की दशा , 

Rozy Ali