featured यूपी

सड़क पर एक साथ इतनी पुलिस देख सहम गए मेरठवासी, DM और SSP ने निकाला फ्लैग मार्च

meerut police सड़क पर एक साथ इतनी पुलिस देख सहम गए मेरठवासी, DM और SSP ने निकाला फ्लैग मार्च

नई दिल्ली। मेरठ में एक साथ सड़क पर इतनी सारी पुलिस देखकर मेरठ वासी सहम गए। लेकिन कुछ देर बाद ही उनको हकीकत पता चली तो कुछ राहत महसूस की गई। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आज डीएम अनिल धिगरा और एसएसपी अजय साहनी ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च शहर के मुख्य बाजारों से निकाल गया। साथी ही डीएम और एसएसपी ने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। वही इस दौरान एसएसपी ने लूटपाट और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए थानेदारों को कड़े निर्देश दिए है। एहतियान पुलिस ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। वहीं दूसरी और शहर में संदिग्ध लोगों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। जिला पुलिस के रडार पर 600 लोग है।

वही आपको बता दे कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान शहर में शांति बनाए रखने के लिए सभी संवेदनशील इलाकों में जवानों और पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर 100 से अधिक जवानों और पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है।

पुलिस शरारती तत्वों की भी पहचान करने में जुटी है। इसके लिए प्रमुख चौराहों और इलाके में  सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्थानीय लोगों की भी मदद भी ली जाएगी। रात में किसी भी चौराहे के पास या सड़क किनारे ठेला और खोमचा भी नहीं लगाने दिया गया। देर रात तक शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की गहन जांच की जाएगी। इस दौरान लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की गई। कहा गया है कि अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो  पुलिस को सूचना दें। एसएसपी ने कहा कि लोग निश्चित होकर त्योहार मनाए। अगर कोई कानून को तोड़ता है तो उससे निबटने का काम पुलिस का है।

rp shanu bharti सड़क पर एक साथ इतनी पुलिस देख सहम गए मेरठवासी, DM और SSP ने निकाला फ्लैग मार्च शानू भारती

Related posts

सिद्धू ने की यूपी सरकार की तरीफ, कहा- कर रही बेहतर काम

Aditya Mishra

कोरोना की गति पर नहीं लगा रहा विराम, महाराष्ट्र में 40 हजार और दिल्ली में 20 सामने आए नए केस, अन्य राज्यों का क्या है हाल

Neetu Rajbhar

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्वाभिमान न्याय यात्रा में भाग लेंगे राहुल गांधी, अग्निवीर योजना का करेंगे विरोध

Rahul