Breaking News उत्तराखंड देश

चर्चा गरम है: बंदी बोले, हड़ताल पर हैं जेल के 20 कैदी, डीएम व जेल प्रशासन ने कर दिया इनकार

dehradune suddovala jail चर्चा गरम है: बंदी बोले, हड़ताल पर हैं जेल के 20 कैदी, डीएम व जेल प्रशासन ने कर दिया इनकार

देहरादून। अब जेल में बंदियों ने भी महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने का रुख अख्तियार कर लिया है। ताजा मामला सुद्धोवाला जेल में चौदह साल से अधिक सजा काट चुके कैदियों की भूख हड़ताल को लेकर है। अदालत में पेशी पर आने वाले बंदियों ने इसे दबी जुबान में माना है लेकिन जेल प्रशासन इससे इंकार करने में जुटा हुआ है।

आपको बता दें कि यूके में अब 14 वर्ष की सजा को काट चुके बंदियों के रिहाई की मांग तेजी आग पकड़ रही है और अब बंदी सीधे भूख हड़ताल कर इसका लाभ लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। अब से लगभग पौने दो साल पूर्व हरिद्वार जेल में बंद कैदियों ने भी इसकी मांग की थी।

पेशी पर आए बंदियों के मुताबिक जेल में तकरीबन 20 बंदी हड़ताल पर हैं मगर जेल अधीक्षक महेंद्र ग्वाल ने हड़ताल होने से साफ इनकार कर दिया इतना ही जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने भी ऐसी किसी भी प्रकार की खबर होने से इनकार कर दिया।

Related posts

आईपीएम अधिकारियों पर चली योगी की कैंची, 38 का किया तबादला

kumari ashu

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने वेंकैया नायडू के नाम पर लगाई मुहर

piyush shukla

राजधानी में डेंगु लगातार पसार रहा है पैर, सरकारी अस्पतालों में डेंगू के वार्ड हुए फुल

Kalpana Chauhan