featured भारत खबर विशेष शख्सियत

पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को गूगल ने इस तरह डूडल बना कर किया याद

New Project 21 3 पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को गूगल ने इस तरह डूडल बना कर किया याद

नई दिल्ली। गूगल ने प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार पंजाब अमृता प्रीतम की सौवीं जयंती के मौके पर खास डूडल अपने होमपेज पर खास अंदाज में बनाया है। जिसमें एक लड़की सूट सलवार पहनकर और सिर पर दुपट्टा लिए कुछ लिख रही है। अमृता प्रीतम का जन्म 31 अगस्त, 1919 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला में हुआ था।

वहीं साल 1980-81 में उन्हें कागज और कैनवास कविता संकलन के लिए भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। अमृता ने आठ सौ से ज्यादा किताबें लिखी हैं। इसमें उनकी चर्चित आत्मकथा रसीदी टिकट भी शामिल है।

google makes doodle on amrita pritam s 100th birthday 1567235850 पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को गूगल ने इस तरह डूडल बना कर किया याद

बता दें कि अमृता का बचपन लाहौर में बीता और छोटी उम्र में ही उन्होंने लिखना शुरू किया। उन्हें पंजाबी कविता ‘अज्ज आखां वारिस शाह नूं’ से काफी शोहरत मिली। इस कविता में भारत विभाजन के समय पंजाब प्रांत में हुई भयानक घटनाओं का जिक्र है।

Amrita Pritam 1 पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को गूगल ने इस तरह डूडल बना कर किया याद

31 अक्टूबर 2005 का वो दिन था जब अमृता की कलम हमेशा के लिए शांत हो गई। लंबी बीमारी के चलते 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. वह साउथ दिल्ली के हौज खास इलाके में रहती थीं।

amrita pritam पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को गूगल ने इस तरह डूडल बना कर किया याद

आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है, पर कहते हैं एक लेखक आपको कभी छोड़कर नहीं जाता, उनकी लिखी हुई कविताएं, कहानियां नज़्में और संस्मरण सदैव ही जिंदा रहते हैं।

Related posts

कई जगहों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी, ईवीएम खराब होने की सूचना पर कर्मचारियों ने बदली मशीनें

bharatkhabar

गधी के दूध के फायदें जान लिए तो भूल जाओगे दुनिया के सारे दूध, दुनिया का सबसे महंगा दूध..

Mamta Gautam

अल्मोड़ा: विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, 6 विधानसभाओं में बनाए गए 911 पोलिंग स्टेशन

Neetu Rajbhar