Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राज्य

नौशेरा सेक्टर में पाक ने की गोलीबारी, भारतीय जवान शहीद, दागा जा रहा माेर्टार

indian army soldier, kashmir, baramulla, uri sector, angry major killed

जम्मू। बार्डर पर पाक सैनिकों की काली करतूतें सामने आ रहीं हैं और वो लगातार सीज फायर का उल्लंघ्घन कर रहे हैं। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें एक सैनिक की जान चली गई।

यह उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उसकी चौकियों पर भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी करने का दावा किया था। उसने इसमें अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात भी कही थी।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में देहरादून निवासी लांस नायक संदीप थापा (35) बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गोलीबारी सुबह साढे छह बजे के आसपास की गई। सीमा पर तैनात भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी।

जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तान को पहुंचे नुकसान की तत्काल कोई जानकारी अभी नहीं है। गौरतलब है कि जम्मू के राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और 10 महीने के एक बच्चे की जान चली गई थी। गोलीबारी में कई नागरिक घायल भी हुए थे।

Related posts

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा, केंद्रीय पर्यटन मंत्री से करेंगे मुलाकात

Rahul

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पृथ्वी की 1969 में खींची गई खूबसूरत तस्वीर

Rani Naqvi

नकल पर सख्त योगी सरकार, 57 केंद्रों पर परीक्षा लेने से लगाई रोक

shipra saxena