Breaking News देश भारत खबर विशेष राज्य वायरल

विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया, जानें उनकी क्या है प्रतिक्रिया

abhinandan pilot विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया, जानें उनकी क्या है प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। इसी साल फरवरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को स्वतंत्रता दिवस पर सैन्य सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। अभिनंदन ने 27 फरवरी को मिग-21 बिसन से पाकिस्तान के एफ-16 विमानों का पीछा करने के बाद एक विमान मार गिराया था। बाद में उनका विमान एक मिसाइल का निशाना बन गया जिसके नष्ट होने से पहले ही वे विमान से निकल गए थे और उसके बाद पाकिस्तानी क्षेत्र में फंस गए थे।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लगभग 60 घंटों के बाद ही उन्हें वाघा सीमा पर भारत को वापस कर दिया था। वीर चक्र भारत में युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है। सेना के प्रकाश जाधव को कीर्ति चक्र, 8 रणबांकुरों को शौर्य चक्र

सेना की इंजीनियर कोर के सैपर प्रकाश जाधव को इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर शांति काल के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जायेगा। उन्हें मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा जायेगा। सेना के अनुसार इस वर्ष कुल 107 जांबाज सैनिकों को वीरता पुरस्कारों के लिए चुना गया है जिनमें से 8 को शांतिकाल के तीसरे सर्वोच्च पुरस्कार शौर्य चक्र के लिए, 8 को वीरता के लिए सेना पदक बार और 90 जांबाजों को सेना के वीरता पदक के लिए चुना गया है।

सैपर प्रकाश जाधव को यह सम्मान जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बहादुरी के लिए दिया जा रहा है। वह गत 18 नवम्बर को आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान शहीद हो गये थे। शौर्य चक्र पाने वालों में जम्मू कश्मीर राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह कुशवाहा, ईएमई के मेजर विभूति शंकर ढोंढियाल (मरणोपरांत), इंजीनियर कोर के कैप्टन महेश कुमार भूरे, पैरा स्पेशल फोर्स के लांस नायक संदीप सिंह (मरणोपरांत), सिपाही ब्रजेश कुमार (मरणोपरांत), ग्रिनेडियर्स के सिपाही हरि सिंह (मरणोपरांत), गढ़वाल राइफल्स के अजवीर सिंह चौहान और जम्मू कश्मीर लाइट इंफेन्ट्री के शिव कुमार (मरणोपरांत) शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पांच मिराज-2000 लड़ाकू विमानों के पायलटों को पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के बालाकोट में एक आतंकी लॉन्च पैड पर बमबारी करने के लिए वायु सेना पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

PDS के केरोसीन पर जुलाई में 6.82 रुपये प्रति लीटर का होगा नुकसान

Pradeep sharma

निराश “अन्ना हज़ारे” की भाजपा को नसीहत।

Samar Khan

यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए पूरी लिस्ट

Aditya Mishra