अहमदाबाद। गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव दहिया पर दिल्ली की एक महिला से दूसरी शादी करने और धोखाधड़ी करने के आरोपों की जांच गांधीनगर पुलिस करेगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने महिला की शिकायत को गांधीनगर में अपने समकक्षों को आगे जांच के लिए सौंपा है। दहिया ने अपने बचाव में कहा है कि वह मोहपाश में फंस गये थे और उन्हें ब्लैकमेल किया गया है।
गांधीनगर पुलिस अधीक्षक मयूर चावडा ने कहा कि दोनों शिकायतकर्ताओं के मामलों की जांच की जायेगी। दहिया 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। महिला का दावा है कि दहिया ने विवाहित होने के बावजूद उसे अंधेरे में रखा फरवरी 2018 में उससे शादी कर ली। उसे बाद में सच का पता चला।