Breaking News featured देश बिहार मध्यप्रदेश यूपी राजस्थान

एमपी, यूपी और बिहार के राज्यपाल बदले, लालजी टंडन- आनंदीबेन- फागु चौहान ने संभाली कमान

governer changed up mp bihar एमपी, यूपी और बिहार के राज्यपाल बदले, लालजी टंडन- आनंदीबेन- फागु चौहान ने संभाली कमान

नई दिल्ली। देश में छ: प्रदेशों के राज्यपाल को नई जिम्मेदारी दी गई है। यूपी के राज्यपाल राम नाईक और केशरीनाथ त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी से मुक्त रखा गया है। एमपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को यूपी तो लालजी टंडन को एमपी की जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी को हटाकर जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया।

      • आनंदीबेन पटेल        उत्तर प्रदेश
      • लालजी टंडन             मध्यप्रदेश
      • फागु चौहान              बिहार
      • आर.एन. रवि            नागालैंड
      • जगदीप धनखड़        पश्चिम बंगाल
      • रमेश बैस                  त्रिपुरा

आनंदीबेन को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

पिछले वर्ष राज्यपाल बनाई गई आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 जनवरी 1941 को हुआ था, इससे पहले आनंदीबेन मध्य प्रदेश की गवर्नर थीं। आनंदी बेन 1988 में भाजपा में शामिल हुई, 1998 में गुजरात कैबिनेट में आने के बाद से उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। मई 2014 से अगस्त 2016 तक वे गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं। गुजरात विधानसभा चुनाव में न लड़ने के फैसले के बाद पिछले साल जनवरी में उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। वे मध्यप्रदेश की दूसरी और कुल 27वीं महिला गवर्नर थीं।

Related posts

इंग्लैंड में सभी खिलाडियों ने अंग्रेजी में दिया इंटरव्यू, एक ने बोली अपनी मातृभाष

mahesh yadav

पूजा करने के बाद साथियों सहित देवघर रवाना हुए तेजप्रताप यादव

mohini kushwaha

थर्ड पारी की तैयारी में बसपा, जानिए इस बार किन-किन जिलों में होगा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

Shailendra Singh