Breaking News मनोरंजन

नशे की डोज देकर आदित्य पंचोली पर दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

aditya pancholi actor नशे की डोज देकर आदित्य पंचोली पर दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

मुंबई। आदित्य पंचोली पर आज से दस वर्ष पूर्व में नशे की डोज देकर एक अभिनेत्री ने दुष्कर्म करने को आरापे लगाते हुए थाने में शिाकयत की है। पुलिस के प्रवक्ता पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ शिंगे ने इसकी पुष्टि की, हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
आदित्य पंचोली पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर 10 साल पहले अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में पुलिस ने आदित्य पंचोली पर धारा 376, 328, 384, 341, 342, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2004 से 2009 के बीच आदित्य पंचोली ने नशे के डोज़ देकर पीड़िता के साथ यौन शोषण किया, आपत्तिजनक स्थिति में उसकी तस्वीरें ले लीं थीं और 1 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी थी। जिसमें 50 लाख रुपए वसूले भी गए थे। साथ ही जब जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाही तो उसके साथ मार-पीट भी की गई। वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अफ़सर ने बताया, हमने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।
यह मामला कई साल पुराना है इसीलिए हमें उन जगहों पर जाकर छानबीन करनी होगी जिनका ज़िक्र शिकायत में किया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने अभी तक पंचोली को इस मामले में समन नहीं किया है। इस आरोप पर आदित्य पंचोली ने कहा- मुझे इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को लेखक प्रसून जोशी ने  शिष्टाचार भेंट की

Kalpana Chauhan

सीरिया में मस्जिद पर हुआ हवाई हमला, 42 लोगों की मौत

kumari ashu

जिया खान की आत्महत्या के केस में सूरज के फिल्मी करियर पर लगा ग्रहण

Vijay Shrer