पंजाब भारत खबर विशेष राज्य

डकैती में 67 पिस्टल की हुई लूट, जानें पंजाब की बिग-डकैती का सच

gun robbery डकैती में 67 पिस्टल की हुई लूट, जानें पंजाब की बिग-डकैती का सच

अमृतसर। पंजाब में डकैती का सबसे बड़ा वाकया सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंडियाला के एचबी गन हाउस में 67 रिवाल्वर व पिस्टल को लूट लिया गया। सीसीटीवी कैमरों की तारें कटीं होने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले हैं।
पुलिस के मुताबिक हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद इस घटना से इलाके में दहशत है। गनहाउस के सिक्योरिटी गार्ड का कुछ दिन पहले छोड़ जाना और लुटेरों द्वारा गनहाउस के बारे में इंच-इंच की जानकारी होने की बात सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वालों में चोरों का हाथ नहीं है। यह आर्गेनाइज्ड क्राइम हैं इसमे गैंगस्टर्स का हाथ है।
आपको बता दें कि पंजाब की सबसे बड़ी गन हाउस डकैती 2009 में होशियारपुर में हुई थी। जिसमें गैंगस्टर जयपाल भुल्लर, शेरा खुब्बन और राजीव राजा गैस कटर से गन हाउस को काट 100 पिस्टल व रिवाल्वर ले गए थे। जिसे बाद में हरियाणा से बरामद किया गया था। फारेंसिक जांच और रिकार्ड देखने के बाद स्पष्ट हुआ कि लूटे गए 66 हथियार लोगों के थे। जो अचार संहिता के चलते लोगों ने जमा करवाए थे। एक पिस्टल गन हाउस के मालिक हरमीत सिंह की थी, लुटेरे 450 कारतूस भी ले गए हैं।

Related posts

तेलंगाना में 23 वर्षीय शख़्स की कथित तौर पर झूठी शान के लिए उसकी गर्भवती पत्नी के सामने हत्या

Rani Naqvi

जम्मू-कश्मीर में आर्मी कैंप पर हमला, 3-4 आतंकियों के घुसे होने की खबर

Rani Naqvi

‘आप’ ने खोला कैप्टन सरकार के खिलाफ मोर्चा

Pradeep sharma