देश भारत खबर विशेष राजस्थान

ग्रामीणों ने पकड़ा मोर-शिकारी, मृत मोर भी बरामद, पुलिस को सौंपा

more dead rajasthan ग्रामीणों ने पकड़ा मोर-शिकारी, मृत मोर भी बरामद, पुलिस को सौंपा

बारां। बारां जिले में ग्रामीणों ने रविवार को शिकारियों को राष्ट्रीय पक्षी मोरों का शिकार करते पकड़ लिया। एक शिकारी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया जबकि बाकी वहां से भाग निकल गए। शिकारी के पास से चार मृत मिले। ग्रामीणों ने शिकारी को पुलिस कों सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बापचा थाने के नागदा गांव में ग्रामीणों को सूचना मिली की कुछ लोग मोरों का शिकार कर रहे हैं। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे तथा शिकारियों को मोरों का शिकार करते हुए पकड़ लिया। शिकारियों के पास चार मृत मोर थे। यह देख कर ग्रामीणों ने शिकारियों को पकड़ लिया। इस बीच तीन-चार शिकारी वहां से भाग खड़े हुए जबकि एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर बापचा पुलिस वहां पहुंची तथा शिकारी को थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम प्रकाश कंजर है तथा वह बटावदा का रहने वाला है। पुलिस ने मृत मोरों को वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जानिए क्या है गोलमेज सम्मेलन और मुस्लिम लीग ने गोलमेज सम्मेलन में क्या रखा था प्रस्ताव !

rituraj

26/11 हमले के बाद पाक को कड़ा सबक सिखाना चाहते थे शिवशंकर मेनन

Rahul srivastava

चुनाव परिणामों में किसकी बन रही है सरकार, महाराष्ट्र और हरियाणा में कौन होगा बेकार?

Trinath Mishra