धर्म

रमजान के बारे में जानें पूरी डिटेल्स, रोजेदारों के लिए क्यों पवित्र माना गया है यह माह

ramjan mah रमजान के बारे में जानें पूरी डिटेल्स, रोजेदारों के लिए क्यों पवित्र माना गया है यह माह
  • धार्मिक डेस्क, भारत खबर

मुस्लिम धर्म में रमजान का अलग ही महत्व है इस दौरान सभी रोजा रखने वाले रोजेदार समय के अनुसार तमाम प्रकार के इंतजाम करते हैं और रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समाज के लोग 30 दिन तक रोजे रखते हैं। इस दौरान रोजा रखने वालों को इस महीने में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। रोजे के समय दिन में कुछ भी नहीं खाया-पीया जाता है। अगर आप सोच रहे हैं क‍ि रमजान क्या है (What is Ramadan), तो हम आपको बताते हैं।
असल में रमज़ान या रमदान इस्लामी कैलेण्डर का नौंवा महीना है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने (Ramadan) को बेहद पवित्र मानते हैं। माना जाता है क‍ि इस महीने में रोज़े रखना, तरावीह की नमाज़ पढ़ना, क़ुरान तिलावत करना, ज़कात देना दान धर्म करने आपके पुण्य कई गुना बढ़ते हैं। अब सवाल यह है क‍ि रमजान 2019 कब है (When is Ramadan in 2019?) तो बता दें क‍ि साल 2019 में रमजान का पाक महीना 4 मई या 5 मई को चांद देखने के बाद शुरू होगा।
बरकतों और रहमतों का यह महीना हर मुस्ल‍िम के लि‍ए बहुत फायदेमंद है। रमजान 2019 में मई के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है। इस पाक महीने की शुरुआत चांद (Chand aur Ramadan) को देखने के बाद होती है. अलस में यह चांद पर निर्भर करता है क‍ि रमजान कब से शुरू होता है. यह कई बार एक या दो दि‍न आगे पीछे हो सकता है। रमजान 2019 में मुस्लिम समाज के लोग 29 दिन रोजे रखेंगे और इसके अंति‍म द‍िन ईद मनाई जाती है।

Related posts

कोतवाल बाबा काल भैरव के साथ 50 साल बाद हुआ ऐसा, मंदिर में लगे जयकारे  

Shailendra Singh

वास्तु: धन लाभ के लिए करें ये उपाय, मिलेगा वो सब कुछ जो आप चाहोगे?

bharatkhabar

हिंदू महासभा ने की घोषणा, कहा-मथुरा मस्जिद में स्थापित करेंगे श्रीकृष्ण की प्रतिमा

Neetu Rajbhar