दुनिया

जापान में रेइवा युग की शुरुआत, नारोहितो ने नए सम्राट के रूप में संभाली गद्दी

narohito emporror japan जापान में रेइवा युग की शुरुआत, नारोहितो ने नए सम्राट के रूप में संभाली गद्दी

एजेंसी, टोकिया। 126वें सम्राट बन कर नारोहितो औपचारिक रूप से जापान के राजसिंहासन पर बैठ गए हैं. भारतीय समयानुसार मंगलवार की आधी रात को सम्राट अकिहितो ने ‘क्राइसैंथिमम थ्रोन’ (राजगद्दी) अपने बेटे नारोहितो को सौंप दी।
सम्राट नारोहितो ने राजसिंहासन पर बैठने के साथ ही अपने पहले संबोधन में खुशहाली और विश्व शांति की उम्मीद जताई। इंपीरियल पैलेस में आयोजित पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच नारोहितो की ताजपोशी हुई और उन्हें जापान के शाही खजाने की चाबी सौंपी गई। जापान में जब कोई राजा अपनी गद्दी छोड़ते हैं तो एक युग का अंत हो जाता है और नए राजा के बनने के साथ ही एक नया युग शुरू होता है। नारोहिता के राजसिंहासन पर बैठने के साथ ही यह देश अब एक नए युग में प्रवेश कर गया है. इस नए युग का नाम रेइवा है जो नारोहितो के शासनकाल तक चलेगा।

Related posts

नीदरलैंड्स में खेला गया मुकाबला टी 20 क्रिकेट इतिहास में बना खास,मैच हुआ टाई

mahesh yadav

Russia-Ukraine Crises : कथनी करनी में फर्क! न्यूक्रेन बॉर्डर पर घटाने की बजाय रूस ने बढ़ाई सेना, युद्ध का खतरा बरकरार

Neetu Rajbhar

कोरिया के रक्षा मंत्री जियोंग कियोंगडू से मिले राजनाथ सिंह, रक्षा सहयोग की व्यापक समीक्षा

Trinath Mishra