Breaking News featured Uncategorized देश

अजय सिंह उर्फ सनी देओल हुए भाजपाई, पंजाब के गुरुदासपुर क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

sunny deol bjp अजय सिंह उर्फ सनी देओल हुए भाजपाई, पंजाब के गुरुदासपुर क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

एजेंसी, नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल आखिरकार भाजपा में शामिल हो गए और वो चुनाव भी लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के गुरुदासपुर संसदीय क्षेत्र से उन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में नई दिल्ली में 62 वर्षीय देओल भाजपा में शामिल हुए।

गुरुदासपुर से बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना चार बार सांसद निर्वाचित हुए थे। कैंसर की बीमारी के कारण अप्रैल 2017 में उनका निधन हो गया। वह उस समय सांसद थे। विनोद खन्ना यहां से पहली बार 1998 में निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 1999, 2004 और 2014 में वह गुरुदासपुर से सांसद चुने गए। वह 2009 में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से कम ही वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे। विनोद खन्ना 2014 में 1.38 लाख से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे।

विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरुदासपुर में अक्टूबर 2017 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ 1.93 लाख वोट से चुनाव जीते थे। वह पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जाखड़ एक बार फिर इस सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ है।

भाजपा ने उपचुनाव में खन्ना की विधवा कविता खन्ना को टिकट नहीं दिया था जो कि एक मजबूत दावेदार थीं। भाजपा ने रविवार को केंद्र में राज्यमंत्री हरदीप पुरी को अमृतसर संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। यहां भी भाजपा ने किसी योग्य उम्मीदवार की तलाश करने में विफल रहने पर पुरी के नाम पर मुहर लगाई। पंजाब में तीन सीटों (अमृतसर, गुरुदासपुर और होशियारपुर) से चुनाव लड़ रही भाजपा की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) है। शिअद प्रदेश की बाकी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

Related posts

मोदी पर राहुल ‘बम’ कहा नोटबंदी ने देश को बांट दिया

Rahul srivastava

लखनऊ: सीएम योगी से मिले श्रीलंका के उच्चायुक्त, दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने को लेकर हुआ विचार-विमर्श

Saurabh

राजस्थान में गुर्जर समेत 5 जातियों को 5 फीसदी आरक्षण देने संबंधी बिल विधानसभा में पास

Rani Naqvi