Breaking News featured Uncategorized देश यूपी

प्रचार करने वाले कार्यकर्ता की ओर अचानक दौड़ पड़ीं प्रियंका गांधी, सिक्योरिटी हाई अलर्ट

priyanka gandhi प्रचार करने वाले कार्यकर्ता की ओर अचानक दौड़ पड़ीं प्रियंका गांधी, सिक्योरिटी हाई अलर्ट

गौरीगंज। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी सादगी के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय के पास प्रियंका गांधी प्रचार कर रहीं थी इसी बीच एक कांग्रेस कार्यकर्ता धूप में प्रचार कर रहा था, शायद हवा के झोंके से साइकिल गिर गई थी।
प्रियंका ने खुद साइकिल सवार को उठाया और हालचाल लिया। प्रियंका गांधी इन दिनों अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिये प्रचार कर रही हैं। प्रियंका ने भुयेमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तो वहीं दोपहर बाद प्रियंका गांधी का काफिला अमेठी के लिये रवाना हुआ।
गौरीगंज जाते समय अचानक प्रियंका का काफिला लोधीपुर के पास सड़क पर रुक गया। यहां पर प्रियंका की मुलाकात एक शख्स से हुई। अमेठी के रहने वाले वकील अहमद ने अपनी साइकिल को दुल्हन की तरह सजा रखा था।
साइकिल में चारों तरफ कांग्रेस के झंडा व बैनर लगे थे। प्रियंका ने सड़क पर वकील से बात की। इसी दौरान तेज हवा के चलते वकील की साइकिल सड़क पर गिर पड़ी। साइकिल गिरता देख प्रियंका साइकिल की तरफ खुद दौड़ गईं। उन्होंने साइकिल उठाने में वकील की मदद की। ये देख कर वकील अहमद की खुशी का ठिकाना न रहा।
प्रियंका के साथ आए लोगों ने वकील का नंबर लिया और उसे कांग्रेस कार्यालय आकर प्रियंका से मिलने को कहा। मीडिया से प्रियंका ने कहा कि वे जहां जा रही हैं लोग मोदी सरकार से नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का नतीजा चुनाव में दिखाई देगा।

Related posts

सरकारी कागजों में हो गया शौचालय का निर्माण

Breaking News

MP : SC/ST एक्ट का विरोध रहे लोगों ने मंत्री यशोधरा राजे को दिखाए काले झंडे, गिरफ्तार

mahesh yadav

सांसद अजय टम्टा ने भाजपा का अब की बार 60 के पार, नारे को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

Kalpana Chauhan