Breaking News featured देश यूपी

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का भाजपा पर हमला, बोले असफलता को छुपाने में लगे मोदी

pramod mahajan राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का भाजपा पर हमला, बोले असफलता को छुपाने में लगे मोदी

रायबरेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुये कहा है कि वह अपना पाप छिपाने के लिये सेना को आगे कर रहे हैं। तिवारी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी पांच साल का पाप छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से न्यूनतम आय गारंटी योजना घोषित किये जाने के बारे में कहा कि देश के 20 फीसदी गरीबों के लिये यह ऐतिहासिक कदम होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश नायक ने कहा कि आज किसानों, नौजवानों और महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश को गुमराह कर मुख्य मुद्दों को भटकाया जा रहा है। इस बीच, ऊंचाहार में कांग्रेस कार्यकर्ता 17 मार्च से हर दिन जनसंदेश पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा में लोगों से मिलकर कांग्रेस की नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की विफलताओं की जानकारी वे दे रहे हैं।

Related posts

दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकरियों की बैठक का समापन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- ब्राह्मण का होगा उत्थान तो राष्ट्र का होगा निर्माण

Saurabh

प्रशांत महासागर में चीन की खतरनाक चाल, दहशत में ऑस्‍ट्रेलिया-अमेरिका

Rahul

Eclipse 2021: मई से दिसंबर तक लगेंगे चार ग्रहण, इन बातों का रखें ध्यान?

Saurabh