मनोरंजन

धोनी ने बायोपिक में सुशांत के अभिनय को सराहा

Dhoni appreciated Sushant performance in his biopic धोनी ने बायोपिक में सुशांत के अभिनय को सराहा

मुंबई। भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपनी बायोपिक ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ट स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को सराहा। इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। धौनी फिल्म में सुशांत द्वारा निभाए उनके किरदार से हैरान हैं।

dhoni-appreciated-sushant-performance-in-his-biopic

धौनी ने यहां एक समारोह में कहा, सुशांत काफी बेहतरीन हैं। उन्होंने मेरी चाल-ढाल और मेरे हर तौर-तरीके को सही ढंग से अपनाया है। उन्होंने क्रिकेट सीखने के लिए नौ माह तक अभ्यास किया। यहां तक कि वह अब क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले सकते हैं।

सुशांत और धौनी के जीवन के संघर्ष की कहानी लगभग एक समान है। दोनों ही एक छोटे कस्बे से अपनी किस्मत की बाजी पलटने बड़े शहर आए। सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ट स्टोरी’ में अनुपम खेर, भूमिका चावला, राजेश शर्मा और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं।

Related posts

शादी के 20 साल बाद इसलिए अपनी पत्नि से अलग हो रहे हैं अर्जुन रामपाल

mohini kushwaha

जन्मदिन स्पेशल: जानिए सुरों की मलिका श्रीमति एम एस सुब्बुलक्ष्मी के बारे में कई अहम बातें

Rani Naqvi

दिव्यांका के नए लुक का उड़ा मजाक, दिया करारा जवाब

Vijay Shrer