मनोरंजन

शादी के 20 साल बाद इसलिए अपनी पत्नि से अलग हो रहे हैं अर्जुन रामपाल

15 33 शादी के 20 साल बाद इसलिए अपनी पत्नि से अलग हो रहे हैं अर्जुन रामपाल

नई दिल्ली। एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। अर्जुन रामपाल ने अपनी 20 साल पुरानी शादी को तोड़ने का मन बना लिया है। बता दे कि काफी समय से अर्जुन और उनकी पत्नि के रिश्तें में कड़वाहट देखने को मिल रही थी, और अब अर्जुन रामपाल जल्द ही अपनी पत्नि मेहर से अलग हो सकते हैं।

 

15 33 शादी के 20 साल बाद इसलिए अपनी पत्नि से अलग हो रहे हैं अर्जुन रामपाल

 

 

सुजैन खान को माना जा रहा है वजह

20 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया है। लंबे समय से दोनों के बीच रिश्तों में अनबन को लेकर खबरें आ रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच दूरी का जिम्मेदार ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान को माना जाता रहा है। प‍िछले दिनों खबरें आईं थी कि र‍िश्ते में आई कड़वाहट की वजह से अर्जुन अपना घर छोड़कर भी जा चुके हैं।

अर्जुन रामपाल और उनकी वाइफ मेहर ने इस र‍िश्‍ते को खत्‍म करने का फैसला कर ल‍िया है। दोनों शादी को खत्म करने का फैसला सुनाते हुए बयान द‍िया क‍ि 20 सालों के इस खूबसूरत सफर को खत्‍म करने का वक्‍त है। हम दोनों अच्‍छे दोस्‍त रहेंगे और जब एक दूसरे को जरूरत होगी तो साथ भी देंगे।

अर्जुन और मेहर ने 1998 में शादी की थी। उनकी बेटियों का नाम महिका और मायरा है। बता दें कि सुजैन, अर्जुन और मेहर पहले बहुत अच्छे दोस्त थे। कहा जाता है कि सुजैन और अर्जुन के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिसके बाद अर्जुन और मेहर के रिश्ते में दरार आई।

Related posts

ऋतिक रोशन हैं विश्व के सबसे हैंडसम मैन, कई सितारों को किया पीछे

Vijay Shrer

चीनी मीडिया में आमिर ने इनको भी छोड़ा पीछे

Srishti vishwakarma

इश्कबाज में दुबई के सूट पहनेंगे महेश ठाकुर !

bharatkhabar