featured Breaking News देश

सरकार के कामकाज पर सवाल, आखिर कैसे बढ़ रही बेरोजगारी और किसानों की आय में कमी

ahamad patel congress mp सरकार के कामकाज पर सवाल, आखिर कैसे बढ़ रही बेरोजगारी और किसानों की आय में कमी

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पांच साल के कार्यकाल में आर्थिक विकास, एफडीआई, कृषि क्षेत्र और रोजगार के क्षेत्र में काफी गिरावट आई है।

पटेल ने ट्वीट कर दावा किया कि बेरोजगारी दर 45 वर्षों में सबसे ऊपर है जबकि कृषि आय वृद्धि दर 14 वर्षों के निम्नतम स्तर पर है। उन्होंने कहा कि नए निवेश पिछले 14 वर्षों में सबसे कम दर्ज की गई है।

पटेल ने कहा कि आर्थिक विकास पांच वर्षों के निचले स्तर पर है वहीं एफडीआई में वृद्धि पांच वर्षों के निम्नतम स्तर पर है। कोर सेक्टर में विकास दो वर्षों के निम्नतम स्तर पर है। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि जीएसटी संग्रह में गिरावट हुई है और वह अब एक लाख करोड़ रुपए है। रक्षा बजट आवंटन भी 57 वर्षों में सबसे कम है। यही उनकी उपलब्धि है।

Related posts

मारुति सुजुकी ने भारत में लॉन्च की Ertiga,फर्स्ट जेनरेशन मॉडल को करेगी रिप्लेस

mahesh yadav

उत्तराखंडः नेपाल के डेलीगेशन के साथ पर्य़टन मंत्री सतपाल महाराज ने की मुलाकात

mahesh yadav

उत्तर प्रदेश में 8 आईपीएस अफसर का हुआ तबादला, जानिए किस अफसर को मिला कौन सा नया पद

Neetu Rajbhar