featured दुनिया

अफ्रीकी देश सूडान में रोटी महंगी होने के खिलाफ प्रदर्शन में 19 लोगों की मौत

sudon अफ्रीकी देश सूडान में रोटी महंगी होने के खिलाफ प्रदर्शन में 19 लोगों की मौत

खार्तूम। अफ्रीकी देश सूडान में रोटी तीन गुना महंगी करने के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में पिछले एक हफ्ते में 19 लोगों की मौत हुई है। 219 लोग जख्मी हुए हैं। सूडान के सूचना मंत्री और सरकार के प्रवक्ता बुशरा जुमा अरो ने गुरुवार को यहां मीडिया को यह जानकारी दी। सरकार ने हफ्ते की शुरुआत में रोटी की कीमत एक सूडानी पाउंड (करीब 1.41 रुपए) से बढ़ाकर तीन सूडानी पाउंड (करीब 4.43 रुपए) करने का ऐलान किया था। सूडान में भुखमरी बड़ी समस्या है।

sudon अफ्रीकी देश सूडान में रोटी महंगी होने के खिलाफ प्रदर्शन में 19 लोगों की मौत

 

बता दें कि सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए लोगों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। जबकि जख्मी हुए लोगों में 187 सुरक्षाकर्मी। उन्होंने विदेशी मीडिया पर मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मरने वालों की संख्या 37 बताई है। पिछले साल अमेरिका ने सूडान पर से आर्थिक प्रतिबंध हटा लिया था इसके बावजूद वह आर्थिक संकट से उबर नहीं पाया। यहां मुद्रास्फीति 70% तक पहुंच चुकी है। सूडानी पॉउंड की कीमत काफी नीचे गिर चुकी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हो हुई है।

Related posts

पीएम मोदी ने जारी किए 12 आयुष विशेषज्ञों के नाम पर डाक टिकट

Rani Naqvi

भारत और फ्रांस के बीच रेलवे क्षेत्र में सहयोग पर सहमति

Anuradha Singh

भाजपा ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का ट्विटर पर पोस्टर किया जारी, बताया- लुटेरा

Rahul