featured देश

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष -‘मूल प्रस्ताव में नहीं था राजीव गांधी का नाम’

ramnivas goyal दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष -'मूल प्रस्ताव में नहीं था राजीव गांधी का नाम'

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने के विधानसभा से पारित संकल्प पर शुरू हुआ विवाद अब भी शांत नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी ने शनिवार को भी दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री का जिक्र संकल्प का हिस्सा नहीं था।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष -'मूल प्रस्ताव में नहीं था राजीव गांधी का नाम'
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष -‘मूल प्रस्ताव में नहीं था राजीव गांधी का नाम

राजीव गांधी के नाम का जिक्र नहीं

अब दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को भारत रत्न सम्मान वापस लेने की मांग करने के प्रस्ताव को लेकर कहा कि जो प्रस्ताव विधानसभा के पटल पर रखा गया उसमें राजीव गांधी के नाम का जिक्र नहीं था। आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने जो भी कहा वह पारित नहीं हुआ।

भारत रत्न वापस लेने की मांग सदन से पारित संकल्प का हिस्सा नहीं

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को मीडिया से कहा था कि सिख दंगा मामले में चर्चा के बाद सदन के पटल पर जो प्रस्ताव रखा गया, उस पर कोई भी सुझाव देने के लिए सभी विधायक स्वतंत्र होते हैं। चर्चा के समय न केवल आप विधायक, बल्कि भाजपा के विधायक मनजिंद्र सिंह सिरसा ने भी एक सुझाव दिया था। कोई भी सुझाव तभी मान्य होता है, जब उस पर वोटिंग कराई जाए और उसके समर्थन में वोट पड़ें। राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने की मांग सदन से पारित संकल्प का हिस्सा नहीं है।

दिल्ली : विधानसभा ने पास किया राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने का संकल्प

आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली विधानसभा में एक प्रस्ताव पास हुआ था जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से बारत रत्न वापसी का दावा था। हालाकि कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी का यह दाव उसी के ऊपर भारी पड़ गया है। इस प्रस्ताव के बाद आप विधायक अलका लांबा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह अपना इस्तीफा देने जा रही हैं। हालाकि बाद में यह जानकारी मिली कि अब लांबा इस्तीफा नहीं देंगी।

Related posts

मेधा पाटकर ने कहा : मोदी सरकार कर रही है 244 गांवों की हत्या

shipra saxena

कहलगांव एनटीपीसी ने भू विस्थापितों की समस्याओं को आज तक नहीं किया हल

Rani Naqvi

योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक में सिद्धार्थनगर ज़िले को  3 नगरपंचायतें मिलने से लोगों में खुशी की लहर

Rani Naqvi