featured खेल देश भारत खबर विशेष

विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को कल प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनका हौसलाफजाई करने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। जब विराट को अवॉर्ड दिया गया उस वक्त अनुष्का शर्मा उनके लिए तालियां बजाती नज़र आईं। इन दोनों की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।

 

विराट खोली को मिला राजीव गांधी खेल रत्न विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

 

ये भी पढें:

उत्तराखंड के रुड़की में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग,7 लोग बुरी तरह झुलसे
शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा देने के लिये दिल्ली सरकार ने नियमों में किया संशोधन

 

बता दें विराट कोहली तीसरे ऐसे क्रिकेटर बने हैं जिन्हें खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। इससे पहले यह खिताब दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (1997) और दो बार विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (2007) को मिला है।

इस मौके पर विराट कोहली को चियर अप करने के लिए यहां अनुष्का शर्मा के अलावा उनकी मां सरोज कोहली भी मौजूद थीं। बता दें कि अनुष्का और विराट पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ही हैं। ये दोनों सितारे एक दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें ये कपल अपने दोस्तों के साथ डिनर करते नजर आ रहे हैं।

 

ये भी पढें:

 

दिल्लीः सितंबर के महीने में डेंगू के मामलों में 70 फीसदी का इजाफा
यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है आप

 

By: Ritu Raj

Related posts

मंत्री सतपाल महाराज और मंत्री मदन कौशिक में बढ़ी तल्खियां, भट्ट से भी नहीं निकाला कोई हल

piyush shukla

जमीनी विवाद में तीन व्यक्तियों की मौत, चार घायल

bharatkhabar

खुशखबरी! सऊदी अरब के लिए भारत से उड़ान सेवा 1 दिसंबर से शुरू

Rahul