Breaking News featured देश यूपी

भाजपा सरकार ने माफ किए 86 लाख किसानों के कर्ज बोले योगी

yogi adityanath 1 भाजपा सरकार ने माफ किए 86 लाख किसानों के कर्ज बोले योगी

नई दिल्ली। बीते रविवार को भाजपा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के मौके पर एक बड़ा ऐलान और खुलासा करते हुए विपक्षी कांग्रेस को जबाव दिया है। भाजपा के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान दिवस के उपलक्ष में रविवार को राजधानी लखनऊ में प्रदेश भर के 33 किसानों को सम्मानित किया गया।

yogi adityanath 1 भाजपा सरकार ने माफ किए 86 लाख किसानों के कर्ज बोले योगी

रबी एवं खरीफ की अलग-अलग फसलों की उत्पादकता में कीर्तिमान स्थापित करने वाले इन किसानों में 10 कृषकों को प्रथम पुरस्कार दिया गया जबकि 11 कृषक द्वितीय पुरस्कारों से नवाजे गए 9 किसानों को तृतीय पुरस्कार मिला जबकि तीन महिला कृषक भी पुरस्कृत की गई।

इस मौके पर बोलते हुए योगी आदित्य़नाथ ने कहा कि किसानों के लिए चौधरी चरण सिंह का संघर्ष किसी से छिपा नहीं है। आजादी के बाद चौधरी चरण सिंह ने ही किसानों के हितों के लिए कार्यक्रमों को चलाया इसके बाद की सरकारों ने किसानों की मूलभूत समस्याओं से मुहंमोड़ लिया। साल 2014 में भाजपा सरकार ने वापस किसानों के हितों में काम करने का प्रण लिया।

मोदी सरकार ने ही किसान फसल बीमा हो या साइल हेल्थ कॉर्ड या फिर प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना सुरक्षा गारंटी के साथ हर खेत में पानी की उपलब्धता पर जोर दिया। लबिंत पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को केन्द्र सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुए पुन संचालित किया।

सीएम योगी ने कहा कि हमने किसानों की फसलों की खरीद शुरू कराकर उनको उनकी लागत से अधिक मूल्य का भुगतान करते हुए बिचौए की परम्परा को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही केन्द्र और राज्य सरकारों ने मिलकर 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। हम दावे या वादे नहीं बल्कि काम करते हैं ये बात पीएम मोदी ने साबित किया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व की सरकार में किसानों के हितों में बड़े काम हुए हैं। सरकार ने कृषि कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए भी कई कारगर कदम उठाएं हैं। हमारी सरकार ने किसानों ने विकास को देखा और समझा है।

Related posts

ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री तीरथ रावत, कहा आज़ादी के बाद लोगों को पहली बार मिली चीनी

Rahul

सम्पन्न  हुआ उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का चुनाव, नवनिर्वाचित महामंत्री बने सुरेश चन्द्र भट्ट

Rani Naqvi

15 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे महात्मा गांधी सेतु के नवनिर्माण का शुभांरभ

shipra saxena