featured दुनिया

एक बार फिर शादी कर सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

putin 1 एक बार फिर शादी कर सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर शादी करने की सोच रहे हैं। पुतिन ने खुद बातों-बातों में ऐसे इशारे दिए हैं। उन्होंने कहा कि संभवतः वह फिर से शादी करने वाले हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वह किससे शादी करेंगे। 66 साल के पुतिन हमेशा अपनी और अपने परिवार की निजता को बनाए रखते हैं। लेकिन इंटरनेशनल रिलेशन और अर्थव्यवस्था को लेकर चल रही एक प्रेस कांफ्रेस में एक पत्रकार के सवाल उन्होंने यह जानकारी दी।

putin 1 एक बार फिर शादी कर सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

बता दें कि पुतिन ने सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए कहा कि एक सम्मानित व्यक्ति के तौर पर जीवन में किसी न किसी मोड़ पर उन्हें ये करना ही होगा। बता दें कि पुतिन का अपनी पत्नी ल्यूदमिला से 2013 में तलाक हो गया था। ल्यूदमिला से उनकी शादी 1983 में हुई थी। उनकी बेटी कटरीना और मारिया की उम्र लगभग तीस साल है और दोनों ही राजनीति व सुर्खियों से दूर रहती हैं। ल्यूदमिला से तलाक के बाद रूस के अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि पूर्व ओलिंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा के साथ उनके रोमांटिक रिलेशन हैं। हालांकि पुतिन ने इसे खारिज कर दिया था।

Related posts

भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मार कर इंदौर में की खुदकुशी

Rani Naqvi

निगम चुनावों में मिली हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं सिसोदिया!

kumari ashu

जियो यूजर के लिए एक और खुशखबरी, अब JioTV app पर देख सकेंगे हर क्रिकेट मैच

mahesh yadav