देश राज्य

डीएवी राष्ट्रीय खेल का हुआ शानदार आगाज, 3 हजार छात्राऐं दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

तरतरत डीएवी राष्ट्रीय खेल का हुआ शानदार आगाज, 3 हजार छात्राऐं दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

दिल्ली: डीएवी राष्ट्रीय स्पोर्ट्स 2018 का आगाज मंगलवार को डीएवी स्कूल में हुआ। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज कमेटी के चेयरमैन पद्मश्री पूनम सुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीएवी राष्ट्रीय स्पोर्ट्स 2018 का आयोजन दिल्ली एनसीआर में 4 से 6 दिसंबर तक रहेगा।

तरतरत डीएवी राष्ट्रीय खेल का हुआ शानदार आगाज, 3 हजार छात्राऐं दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

 

तकरीबन 3 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

इस पूरे कार्यक्रम को दिल्ली एनसीआर में स्थित कई स्कूलों और कॉलेजों के मैदानों में किया जाएगा जिसमें अंडर-19 के तकरीबन 3 हजार खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करेंगी। डीएवी के देशभर में स्थित 900 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

‘देश को ओलंपिक में गोल्ड भी दिलाएंगे’

इस अवसर पर चेयरमैन पद्मश्री पूनम सुरी ने कहा डीएवी ने देश को कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी मलिक जैसे होनहार खिलाड़ी दिऐ। जल्द ही डीएवी के खिलाड़ी देश को ओलंपिक में गोल्ड भी दिलाएंगे।  डीएवी का यह आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है। इसे सरकारी मान्यता मिली हुई है।

वर्ष 2013 से डीएवी इस तरह का राष्ट्रीय आयोजन कर रहा है। डीएवी ने देश भर के स्कूलों को 45 क्लस्टर व 15 जोन में बांट रखा है। इन स्तरों पर बेहतरीन खेलों का प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, योगा बॉक्सिंग सहित 25 खेलों में मुकाबला होगा।

यह मुकाबले डीएवी दयानंद विहार, मौसम विहार, श्रेष्ठ विहार, साहिबाबाद, चंद्र नगर, मियांवाली, के अलावा श्याम लाल कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल अशोक विहार सहित दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में होंगे। डीएवी राष्ट्रीय खेल 2018 के संयोजक डॉ जेपी शूर और प्रधानाचार्य रेनू लरोइया ने दिल्ली एनसीआर में हो रहे खेल आयोजन की संयोजक हैं।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला, 4 पुलिसकर्मी शहीद

Breaking News

टेलीकॉम क्रांति के जनक ने बदली देश की तस्वीर, विस्तार से जाने योजनाएं

mohini kushwaha

देवभूमि में मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस, तैयारियां लगभग पूरी हुईं

mahesh yadav