featured देश राज्य

अमन विहार इलाके में घर में घुसे संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

morder अमन विहार इलाके में घर में घुसे संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

नई दिल्ली। यहां अमन विहार इलाके में घर में घुसे संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान राजेश (35) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। राजेश अमन विहार के प्रेम नगर में परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि जिस घर में राजेश की हत्या हुई वहां से उसका घर कुछ ही दूरी पर है।

morder अमन विहार इलाके में घर में घुसे संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

बता दें कि पुलिस का कहना है कि राजेश नशे के लिए घर का कीमती सामान और पत्नी के गहने भी बेच चुका था। उसकी आदतों से तंग आकर एक हफ्ते पहले परिजन ने उसे घर से निकाल दिया था। पुलिस ने बयानों के आधार गुरुवार रात 3.30 बजे राजेश, महेंद्र के घर में चोरी के इरादे से घुसा था। आवाज होने पर महेंद्र जाग गया। उसने राजेश को पकड़ लिया। दरवाजा बंद कर महेंद्र ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले दो युवक मौके पर पहुंचे। सभी ने उसकी पिटाई की।

Related posts

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए राजकुमार राव स्त्री, तोड़े ये रिकॉर्ड

mohini kushwaha

Almora: अल्मोड़ा दौरे पर रहे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जीर्णोद्धार कार्यो व म्यूजियम गैलरी का किया निरीक्षण

Rahul

इमरजेंसी पर अमित शाह बोले- आज के दिन हुई लोकतंत्र की हत्या, ममता ने किया पलटवार

bharatkhabar