featured देश राज्य

अमन विहार इलाके में घर में घुसे संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

morder अमन विहार इलाके में घर में घुसे संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

नई दिल्ली। यहां अमन विहार इलाके में घर में घुसे संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान राजेश (35) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। राजेश अमन विहार के प्रेम नगर में परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि जिस घर में राजेश की हत्या हुई वहां से उसका घर कुछ ही दूरी पर है।

morder अमन विहार इलाके में घर में घुसे संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

बता दें कि पुलिस का कहना है कि राजेश नशे के लिए घर का कीमती सामान और पत्नी के गहने भी बेच चुका था। उसकी आदतों से तंग आकर एक हफ्ते पहले परिजन ने उसे घर से निकाल दिया था। पुलिस ने बयानों के आधार गुरुवार रात 3.30 बजे राजेश, महेंद्र के घर में चोरी के इरादे से घुसा था। आवाज होने पर महेंद्र जाग गया। उसने राजेश को पकड़ लिया। दरवाजा बंद कर महेंद्र ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले दो युवक मौके पर पहुंचे। सभी ने उसकी पिटाई की।

Related posts

एम.के.स्टालिन की तमिलनाडु के अपोलो अस्पताल में ‘साधारण सर्जरी’ की गई

mahesh yadav

क्या सच में सपना के गाने पर थिरके गेल, जाने वीडियो की सच्चाई

lucknow bureua

महिला प्रधानों का आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर, विश्वविद्यालय देंगे प्रशिक्षण

Aditya Mishra