featured धर्म भारत खबर विशेष

भाईदूज के दिन यमराज अपना सारा कामकाज छोड़कर धरती पर अपनी बहन के घर आते हैं

bhai dooj भाईदूज के दिन यमराज अपना सारा कामकाज छोड़कर धरती पर अपनी बहन के घर आते हैं

नई दिल्ली। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष द्वितीया को भार्इ दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें, भाइयों की दीर्घायु की कामना के साथ उनका तिलक करती हैं तो भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। मान्यता है कि नरकासुर का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण इस दिन अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गए थे। इस त्योहार को यम द्वितीया के रूप में भी मनाया जाता है।

bhai dooj भाईदूज के दिन यमराज अपना सारा कामकाज छोड़कर धरती पर अपनी बहन के घर आते हैं

वहीं कहा जाता है कि यह दिन ऐसा है जब यमराज अपना सारा कामकाज छोड़कर धरती पर अपनी बहन के घर आते हैं। यमराज जब अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे तो यमुना ने उन्हें अपने हाथ से भोजन बनाकर खिलाया। यमराज ने यमुना को वरदान दिया कि जो व्यक्ति यम द्वितीया के दिन यमुना के जल में स्नान करता है और बहन के घर जाकर उनके हाथों से बना भोजन करता है उसकी आयु लंबी होती है।

बता दें कि इस दिन बहन के घर वस्त्र, उपहार लेकर जाना चाहिए एवं बहन के घर ही भोजन करना चाहिए। रक्षाबंधन वाले दिन भाई के घर तो भाई दूज के दिन बहन के घर भोजन करना अति शुभ फलदायी होता है। अगर किसी बहन के भार्इ नहीं हो तो वह चंद्रमा की पूजा करें।

Related posts

Rashifal: 19 फरवरी को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसको होगा आर्थिक लाभ, जानें आज का राशिफल

Rahul

मुंबई हमले के आरोपी को पाक की कोर्ट ने किया रिहा

bharatkhabar

मध्यांचल व्यावसायिक विश्वविद्यालय, पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन

Trinath Mishra