featured धर्म

Rashifal: 19 फरवरी को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसको होगा आर्थिक लाभ, जानें आज का राशिफल

aaj-ka-rashifal-

Rashifal : ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 फरवरी को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 09 बजकर 30 मिनट तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि है। तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा।

वृष
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मिथुन
आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं या अपना बटुआ भी खो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कर्क
आपके दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी. शासन व्यवस्था में परेशानी हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। संतान से मतभेद रहेगा। धैर्य रखने की जरूरत है और भगवान में विश्वास रखने से सब कुछ ठीक हो सकता है। दूसरों को मनाने की आपकी प्रतिभा से आपको बहुत फायदा होगा।

सिंह
आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में आज आपकी आंतरिक शक्ति भी मददगार साबित होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान रखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी कला की भी तारीफ हो सकती है।

कन्या
आप अपने संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन से बातचीत करने जा सकते हैं, जिसमें आपको धैर्य व संयम से कार्य लेना होगा। जो लोग लंबे समय से अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, उन्हें आज अपनी आय को ध्यान मे रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।

तुला
कलात्मक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आत्मसंयत रहें। कारोबार में किसी मित्र से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती हैं। वाहन सुख में वृद्धि सम्भव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार से धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। संयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु
संयत रहें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारि‍क सुख में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि हो सकती है। यात्रा के योग हैं।

मकर
आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। मित्रों और परिवार के सहयोग से आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरे रहेंगे। सेहत का ख़्याल रखेंगे। दूर स्थित अपनों का समाचार मिलेगा। आज कानूनी मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

कुंभ
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज आप घरेलू सामान खरीदने पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आप राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आज थोड़ी अधिक यात्रा करने से आप थकान महसूस करेंगे।

मीन
अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के राक्षस का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार बन सकते हैं। आपको कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी से लाभ होगा। अपने निजी जीवन में से कुछ समय निकालें और कुछ समय परोपकार के कार्यों में व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक शांति तो मिलेगी।

ये भी पढ़ें :-

19 फरवरी 2022 का पंचांग: शनिवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Related posts

झारखंड : गिरिडीह से रांची जा रही सिख श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी,7 की मौत, 24 यात्री घायल

Rahul

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर 1 मार्च से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल स्थगित कर दी

bharatkhabar

माघी पूर्णिमा के लिए ट्रैफिक सिस्टम तैयार, भक्तों को नहीं होगी दिक्कत

Aditya Mishra