Breaking News featured उत्तराखंड

पीएम मोदी ने जवानों से साथ मनाई दीपावली

pm diwali पीएम मोदी ने जवानों से साथ मनाई दीपावली
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के पर्व के मौके पर हर्षिल में भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर जवानों को शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि सुदूर बर्फीली चोटियों पर आप सब देश की सुरक्षा में लगे हैं, आपका यह कर्तव्य देश के 125 करोड़ भारतीयों के भविष्य और सपने को सुरक्षित करने में सक्षम है।
pm diwali पीएम मोदी ने जवानों से साथ मनाई दीपावली
उन्होंने कहा कि दीवाली रौशनी का त्यौहार है। यह अच्छाई की रौशनी फैलाता है और डर को दूर भगाता है। उन्होंने कहा कि आप सब जवान, अपनी प्रतिबद्धता और अनुशासन के माध्यम से, आम लोगों के मन में सुरक्षा और निडरता की भावना दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने याद दिलाते हुए कहा कि वे जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब से दीवाली जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं।
उन्होंने आईटीबीपी के जवानों के साथ अपनी बातचीत के संस्मरण को भी साझा किया जब वे कई वर्ष पहले कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे विभिन्न उपायों जैसे ओआरओपी (वन रैंक, वन पेंशन) सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना को संयुक्त राष्ट्र शांति कार्य संचालन में पूरी दुनिया में प्रशंसा और सराहना मिली है।

Related posts

कठुआ मामले में नया मोड, सीएम बोली सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं

lucknow bureua

सीएम योगी ने प्रदेश में अतिवृष्टि, वज्रपात या डूबने अथवा सर्पदंश की आपदा व्यक्त किया गहरा शोक

Neetu Rajbhar

T-20 सीरीज: भारत को मिली शानदार जीत, प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए कार्तिक

Rani Naqvi