featured यूपी राज्य

सीएम योगी ने प्रदेश में अतिवृष्टि, वज्रपात या डूबने अथवा सर्पदंश की आपदा व्यक्त किया गहरा शोक

Yogi

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त होता दिख रहा है। जिससे कई नई बीमारियां जन्म ले रही है। लोगों को थोड़ी दूरी तय करने के लिए भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में कभी उत्तर प्रदेश से नाव के डूबने की घटना सामने आती है। तो कभी किसी को सांप के काटने की और अब तो प्रदेश में बड़ी तेजी से ही डेंगू और वायरल बुखार भी फैल रहा है। जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अतिवृष्टि, वज्रपात या डूबने अथवा सर्पदंश की आपदा से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह मृतकों के आश्रितों को तत्काल अनुमन्य आर्थिक सहायता राशि का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को अपनी आख्या शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। 

हालांकि बीते 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या अधिक हो गई है जिससे प्रशासन ने 17-18 सितंबर को स्कूल कॉलेज बंद करें है।

Related posts

मैनपुरीःस्वास्थ्य सेवाएं ठप्प-अस्पताल पर 6 साल से लगा है ताला

mahesh yadav

Farmers Protest in Delhi: जंतर–मंतर पर भारी संख्या में पहुंचे किसान, बैरिकेडिंग गिराकर आगे बढ़ने की कोशिश

Rahul