उत्तराखंड राज्य

मुख्य सचिव ने अपने मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह और परिचारक वीर सिंह बिष्ट को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी

utpal 3 मुख्य सचिव ने अपने मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह और परिचारक वीर सिंह बिष्ट को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अपने मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह और परिचारक वीर सिंह बिष्ट को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी। अधिवर्षता आयु पूर्ण होने से सेवानिवृत्त होने पर सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभा कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने सिंह और बिष्ट के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की मुख्य सचिव के साथ मीडिया प्रभारी के रूप में तैनात रहे वीरेंद्र सिंह 22 वर्षों तक मुख्य सचिव के साथ सम्बद्ध रहे हैं।

utpal 3 मुख्य सचिव ने अपने मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह और परिचारक वीर सिंह बिष्ट को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी

बता दें कि सिंह अविभाजित उत्तर प्रदेश में 1996 में तत्कालीन मुख्य सचिव योगेंद्र नारायण सहित अन्य मुख्य सचिवों के साथ सम्बद्ध रहे। वर्ष 2003 में उत्तराखण्ड में योगदान देने के बाद मुख्य सचिव एम.रामचंद्रन के साथ सम्बद्ध रहे। सिंह ने तब से अब तक रहे सभी मुख्य सचिवों के साथ कार्य किया है। विदाई समारोह में प्रमुख निजी सचिव एम.एल.उनियाल, निजी सचिव करन सिंह बोनाल, अतुल चौहान, कबीर अहमद अंसारी, अपर निजी सचिव मनीष बिष्ट, संतोष सिंह, समीक्षा अधिकारी डी.पी.चंदोला सहित मुख्य सचिव कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

जातिगत बंधन को तोड़कर भाजपा को मतदान करें : सुनील भराला

Rani Naqvi

कांग्रेस पर हल्लाबोल, ‘कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ’

Pradeep sharma

भारत के 38वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में उत्तराखण्ड राज्य को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के राज्यों में पुरस्कृत किया गया

mahesh yadav