featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंडःनिकाय चुनाव की रणभेरी की आहट आते ही कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

उत्तराखंडःनिकाय चुनाव की रणभेरी की आहट आते ही कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

प्रदेश में निकाय  चुनाव को लेकर अब कांग्रेस ने भाजपा की केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।आरक्षण को लेकर जारी हुई अधिसूचना के बाद मुख्यालय पर आहूत हुई चुनाव को लेकर बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

 

उत्तराखंडःनिकाय चुनाव की रणभेरी की आहट आते ही कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
उत्तराखंडःनिकाय चुनाव की रणभेरी की आहट आते ही कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

इसे भी पढ़ेःउत्तराखंडःनिकाय चुनाव के लिए टिकटों से लेकर ग्राउंड जीरो तक भाजपा ने की तैयारी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सूबे की राज्य सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक दोनों ने राज्य की जनता को ठगा है।दोनों सरकार के खिलाफ अनगिनत मुद्दे हैं।राज्य में जिस विकास की बात कही थी वो आज कहीं लापता हो गया है।सूबे में जब से सरकार का गठन हुआ है।सूबे को न्यायालय चला रहा है। यहां तक कि निकाय चुनाव न्यायलय की फटकार के बाद सरकार कराने जा रही है।

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर जहां भाजपा अपने मंत्रियों को भी लगा रही है।वहीं कांग्रेस का भरोषा अपने कार्यकर्ताओं पर कायम है।इसको लेकर कांग्रेस का कहना साफ है कि हमारी तैयारी पूरी है।जनता हमारे साथ इस निकाय चुनाव में खड़ी है।सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ इस निकाय चुनाव में हम अपना मुद्दा बनाएंगे।

राज्य में निकाय चुनाव की रणभेरी की आहट आते ही अहम विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य और केन्द्र दोनों सरकारों पर हमला बोल दिया है।कांग्रेस की मानें तो सूबे में निकाय का प्री टेस्ट वो ही पास करेगी,जनता उसके साथ खड़ी है। लेकिन अब देखना होगा कि कांग्रेस की पूरी तैयारी पर भाजपा का क्या दांव होगा।

महेश कुमार यादव

Related posts

विदेशी ताकतों से ज्यादा देश को आंतरिक दुश्मनों से खतरा : पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ

Shailendra Singh

राम रहीम मामला: CBI के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील

Pradeep sharma

प्रतापगढ़: योगी का बुलडोजर नॉनस्टॉप, ढह गया 1 लाख के ईनामी माफिया का अड्डा

Shailendra Singh