featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंडः निकाय चुनाव में कांग्रेस देगी केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को करारा जबाव

प्रीतम सिंह 2 उत्तराखंडः निकाय चुनाव में कांग्रेस देगी केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को करारा जबाव

उत्तराखंडःसूबे में निकाय चुनाव की रणभेरी बजने में चंद वक्त बाकी है।ये चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के लिए आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी जैसा है।जहां भाजपा जनता के बीच किए हुए कामों को लेकर मैदान में उतने जा रही है।वहीं कांग्रेस केन्द्र और राज्य सरकार की नाकामियों और जन विरोधी नीतियों को लेकर मैदान में उतर रही हैलेकिन टिकटों को लेकर दोनों पार्टियों में घमासान मची हुई है।

 

प्रीतम सिंह 2 उत्तराखंडः निकाय चुनाव में कांग्रेस देगी केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को करारा जबाव
निकाय चुनाव में कांग्रेस देगी केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को करारा जबाव

इसे भी पढ़ेः स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े क्रिकेटर सुरेश रैना, उत्तर प्रदेश में लगांएगे झाडू

सीटों के आरक्षण की अधिसूचना राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में टिकार्थीयों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सीटों के सापेक्ष मीटिंग कर टिकटों के लिए मथन शुरू कर दिया है।

कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों के साथ भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों पर भी हमला बोलना शुरू कर दिया है।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मानें तो दोनों सरकारों ने जनता को धोखा दिया  है।केवल वादे ही किए हैं धरातल पर कोई वादे पूरे नहीं उतरे हैं।ऐसे में सूबे की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही।

जनता अब इस बात का जबाव दोनों ही सरकारों को निकाय के चुनाव में कांग्रेस के साथ जाकर देगी।सूबे में स्थानीय निकाय चुनाव का शंखनाद भले ना हुआ हो।लेकिन तैयारियों को लेकर दोनों पार्टियों के खेमे में हलचल जरूर है।अब तो आने वाला वक्त ही तय करेगा कि लोकसभा के पहले होने वाले इस निकाय चुनाव के प्री टेस्ट को कौन पास करता है।

महेश कुमार यादव

Related posts

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 24.03 करोड़

Neetu Rajbhar

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन

pratiyush chaubey

जाने ज्वाला देवी मंदिर का इतिहास, किसी देवी की नहीं ज्वाला की होती है पूजा

Rani Naqvi