featured मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने #MeToo अभियान में महिलाओं का किया समर्थन

ritash deshmukh बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने #MeToo अभियान में महिलाओं का किया समर्थन

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्टर रितेश देशमुख ने #MeToo अभियान में महिलाओं का समर्थन करते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न से जुड़े अपने अनुभवों को शेयर करना हिम्मत की बात है। अभिनेता की आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल4’ के निर्देशक साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उनका यह बयान आया है। आरोप लगने के बाद साजिद ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है।

ritash deshmukh बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने #MeToo अभियान में महिलाओं का किया समर्थन

सेक्शुअल हैरसमेंट की बात सुन और पढ़ बेहद दुखी हूं

बता दें कि रितेश ने ट्वीट किया कि विभिन्न क्षेत्रों में कई महिलाओं के साथ सेक्शुअल हैरसमेंट की बात सुन और पढ़ बेहद दुखी हूं। मुझे लगता है कि किसी महिला के लिए अपने ऐसे अनुभव शेयर करना काफी हिम्मत की बात है। सभी को सुने जाने की जरूरत है उनको लेकर राय बनाने की नहीं। मैं आज उन सभी के साथ खड़ा हूं।

Related posts

26 सितंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

रामलला के पुजारी ने कहा, प्रियंका मंदिर निर्माण का वादा करें, वरना सब स्टंट माना जाएगा

bharatkhabar

जानिए देश में आर्थिक सुधार का दरवाजा खोलने वाले मनमोहन सिंह के बारे में

shipra saxena