Breaking News featured देश यूपी

रामलला के पुजारी ने कहा, प्रियंका मंदिर निर्माण का वादा करें, वरना सब स्टंट माना जाएगा

priyanka gandhi रामलला के पुजारी ने कहा, प्रियंका मंदिर निर्माण का वादा करें, वरना सब स्टंट माना जाएगा

अयोध्या। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी बनने के बाद से प्रियंका गांधी लगातार सक्रिय हैं। पहले उन्होंने प्रयागराज से वाराणसी का दौरा किया और अब 27 मार्च को वह अयोध्या पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी के इस दौरे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा है कि यह सब सिर्फ राजनीति से प्रेरित है।
आपको बता दें कि इस दौरे पर प्रियंका गांधी हनुमान गढ़ी में दर्शन के साथ पूजा-अर्चना भी करेंगी। इसी पर सवाल उठाते हुए राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा, ‘प्रियंका गांधी का हनुमान गढ़ी का दर्शन कार्यक्रम राजनीति से प्रेरित है। प्रियंका क्या विवादित स्थल पर विराजमान राम लला का दर्शन करने जाएंगी? मंदिर का विवाद कांग्रेस के कार्यकाल में बढ़ा है।’
सत्येंद्र दास ने यह भी कहा, ‘प्रियंका गांधी राम लला का दर्शन करें और बयान दें कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।’ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक प्रियंका गांधी का रोड शो अयोध्या से शुरू होकर फैजाबाद नगर के प्रमुख मार्गों से होकर जाएगा, जो नाका मुजफ्फरा से होकर मिल्कीपुर कुमारगंज की ओर प्रस्थान कर जाएगा। जहां से उसी दिन प्रियंका अयोध्या जिले की सीमा छोड़ कर अमेठी लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश कर जाएंगी।

Related posts

रोका जाएगा 18 बहुउदेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का वेतन: नरेन्द्र कुमार दुग्गा

Rani Naqvi

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 23.18 करोड़

Neetu Rajbhar

पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर हमला, हमले में एक एएसआई का कटा हाथ

Shubham Gupta