featured देश राज्य

बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

नई दिल्ली:नोएडा में पिछले सप्ताह बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि चार अक्टूबर की रात शहर के सेक्टर आठ में अजय चौधरी (24) की उनके घर के पास सशस्त्र लोगों ने हत्या कर दी थी।

 

noida बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

 

 

ये भी पढें:

 

दिल्लीःभारतीय वायुसेना दिवस पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर वायुसेना ने किया प्रदर्शन
आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 82 के पार

हत्या और इससे संबंधित अपराधों के लिए आठ लोगों के खिलाफ सेक्टर 20 पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। नोएडा शहर के क्षेत्राधिकारी – प्रथम, अवनीश कुमार ने कहा,”मुख्य आरोपी जीतू यादव ने सूरजपुर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।” तीन अन्य आरोपियों जफर अली, सिताबुद्दीन अंसारी और सरताज खान को छह अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

 

आपको बता दें कि सट्टेबाजी का विरोध करने पर अजय की हत्या की गई थी। पुलिस अब मुख्य आरोपी जीतू को रिमांड पर लेने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में खास कर हिन्दू संगठनों में काफी गुस्सा देखा जा रहा था। लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया था।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःफिल्मांकन को लेकर सूबे में अपार संभावनाएं
उत्तराखंडःपर्यटन के लिहाज से देवभूमि नैसर्गिक डेस्टिनेशन

 

By: Ritu Raj

Related posts

राम रहीम पर फैसला आज, जाने क्या है मामला

Pradeep sharma

नियंत्रण रेखा पर स्थिति किसी भी समय खराब हो सकती है: बिपिन रावत

Rani Naqvi

शिक्षा मंत्री आवास के बाहर बीएड प्रशिक्षितों का प्रदर्शन

bharatkhabar